Wednesday, July 23

Happy Birthday Brian Lara: आज टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़े नामों में से एक ब्रायन लारा का जन्मदिन है। 2 मई 1969 को त्रिनिदाद के सांता क्रूज में जन्मे लारा ने वो मुकाम हासिल किया, जिसे छूना हर बल्लेबाज़ का सपना होता है। अपने क्लास और टैलेंट की वजह से उन्हें ‘प्रिंस ऑफ त्रिनिदाद’ कहा जाता है और इस टाइटल की शुरुआत भी किसी और ने नहीं, बल्कि वेस्टइंडीज के दिग्गज सर गैरी सोबर्स ने की थी।

ब्रायन लारा क्यों हैं खास?

Brian Lara/Getty Images

लारा बाएं हाथ के बल्लेबाज़ थे और ज़्यादातर तीसरे या चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी के लिए उतरते थे। 1990 से लेकर 2006 तक उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाल मचाया। 131 टेस्ट मैचों में उन्होंने 52 की औसत से 11,953 रन बनाए, जिसमें 34 शतक और 48 अर्धशतक शामिल हैं।

टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी 400 नाबाद रन भी लारा के ही नाम है, जो उन्होंने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ एंटीगुआ में खेली थी। इस रिकॉर्ड को आज तक कोई भी खिलाड़ी तोड़ नहीं सका है।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरे सपने थे लारा

लारा जब बल्लेबाज़ी करने आते थे, तो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे टीमों के गेंदबाज़ों के चेहरे का रंग उड़ जाता था।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 31 टेस्ट मैचों में 51 की औसत से 2,856 रन बनाए। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उनका रिकॉर्ड और भी डरावना है 30 मैच, 62.14 की औसत और कुल 2,983 रन। उनका 400 रन वाला इतिहास रचने वाला स्कोर भी इसी टीम के खिलाफ आया।

भारत के खिलाफ कैसा रहा प्रदर्शन?

Sachin Tendulkar and Brian Lara/Getty Images

भारत के खिलाफ भी लारा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। 1994 से 2006 के बीच उन्होंने भारत के खिलाफ 17 टेस्ट मैच खेले और 34 की औसत से 1,002 रन बनाए। उनका भारत के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्कोर 120 रन रहा।

क्यों कहलाते हैं ‘द प्रिंस ऑफ त्रिनिदाद’?

उनकी क्लासिकल बल्लेबाज़ी, मैदान पर उनका आत्मविश्वास और गेंदबाज़ों को थका देने वाली तकनीक ने उन्हें ये खिताब दिलवाया। सर गैरी सोबर्स को जब लारा का शुरुआती खेल देखने को मिला, तभी उन्होंने कह दिया था यह लड़का त्रिनिदाद का राजकुमार है और वाकई, उन्होंने ये बात सच साबित कर दी। आज ब्रायन लारा भले ही मैदान से दूर हैं, लेकिन क्रिकेट की दुनिया में उनका नाम हमेशा सुनहरे अक्षरों में लिखा रहेगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version