Friday, March 13

आज टी-20 का नंबर वन बल्लेबाज अपना 33वां जन्मदिन मना रहा है। जी, हां हम मिस्टर 360 यानी सूर्यकुमार यादव की बात कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई में हुआ था। अगर बात करें उनके मूल निवास की तो वो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले हैं। एक तरफ सूर्यकुमार यादव ने जहां फर्स्ट क्लास क्रिकेट में साल 2010 में डेब्यू किया तो वहीं, दूसरी तरफ साल 2021 में भारतीय टीम में वो खुद को काबिज करने में सफल रहे। आइए अब सूर्यकुमार यादव के बारे में कुछ रोचक बातें और उनके रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

  • सूर्यकुमार यादव के नाम टी-20 फॉर्मेट में सबसे कम मैचों में 12 बार प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड को जीतने का रिकॉर्ड है। इस लिस्ट में सूर्या से पहले विराट कोहली और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी आते हैं।
SKY (6)
Image Source: Twitter
  • सूर्या ने उनके डेब्यू मैच में ही सबको अपना दिवाना बना दिया था। उन्होंने अपने इंटरनेशनल मैच की पहली गेंद पर ही छक्का जड़ कर अपनी प्रतीभा का लोहा मनवाया था।
SKY (2)
Image Source: Twitter
  •  आईपीएल में सूर्या ने कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की तरफ से खेला है। इसके अलावा साल 2020 में मुंबई इंडियंस को आईपीएल का खिताब दिलवाने में पहुंचाने में सूर्यकुमार ने अहम भूमिका निभाई थी और इसके बाद ही साल 2021 में उन्हें इंडियन टीम के चयनित कर लिया गया था।
SKY (3)
Image Source: Twitter
  •  सूर्यकुमार यादव मैदान पर अपने अतरंगी शॉट्स खेलने के लिए जाने जाते हैं। ये ही कारण है कि उनका नाम भी मिस्टर 360 डिग्री लिया जाता है।
SKY
Image Source: Twitter
  •  इसके अलावा इन्हें SKY के नाम से भी जाना जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि ये नाम उन्हें गौतम गंभीर ने दिया है। ये बात साल 2014-15 की है और इस वक्त सूर्यकुमार यादव केकेआर के लिए खेला करते थे।
SKY (7)
Image Source: Twitter
  •  सूर्या भारत के लिए एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है, जिन्होंने साल 2022 में 1000 से ज्यादा रन बनाए। इसके अलावा टी-20 में ऐसे नॉन ओपनर खिलाड़ी है, जिन्होंने सबसे ज्यादा शतक जड़े हो।
SKY (4)
Image Source: Twitter
  • सूर्या का टी-20 में 117 रन बेस्ट स्कोर है। ये साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ आया था।
SKY (5)
Image Source: Twitter

ये भी पढ़ें: ENG vs NZ: विश्व कप से पहले मैदान पर आया बेन स्टोक्स के नाम का तूफान

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version