Tuesday, February 3

Harbhajan Singh Slams India-Pakistan Clash in Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले को लेकर एक बार फिर विवाद छिड़ गया है। पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने एशिया कप 2025 के शेड्यूल में भारत-पाकिस्तान मैच शामिल होने पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि जब दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव है और हमारे सैनिक शहीद हो रहे हैं, तब क्रिकेट खेलना सही नहीं है।

इंडिया लीजेंड्स का पहले भी हुआ था बहिष्कार

कुछ हफ्ते पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में इंडिया लीजेंड्स टीम ने पाकिस्तान लीजेंड्स के खिलाफ अपने दो मैचों का बहिष्कार किया था। हरभजन सिंह, युवराज सिंह, सुरेश रैना जैसे दिग्गज आखिरी समय पर मुकाबले से हट गए थे। इस फैसले पर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हुई थी।

हरभजन सिंह का सख्त रुख

हरभजन सिंह ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि हमारे जवान देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं, कई बार शहीद हो जाते हैं और परिवार से मिलने का मौका भी नहीं मिलता। उनके बलिदान के सामने एक क्रिकेट मैच का कोई महत्व नहीं है।

उन्होंने कहा, “हमारी सरकार का भी यही रुख है, ‘खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते’। जब सीमा पर गोलीबारी हो रही हो, रिश्ते तनावपूर्ण हों, तब क्रिकेट खेलना गलत है। जब तक बड़े मुद्दे हल नहीं होते, तब तक क्रिकेट बहुत छोटा मामला है। देश हमेशा पहले आता है।”

भारत-पाकिस्तान रिश्तों में फिर तनाव

एशिया कप 2025 का शेड्यूल जारी होने के बाद पता चला कि भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं। वहीं, अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते और बिगड़ गए थे। इस हमले को पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित बताया गया था, जिसके बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत एयर स्ट्राइक की थी।

गौरतलब हो कि, पहले खबर आई थी कि भारत राजनीतिक हालात को देखते हुए एशिया कप से हट सकता है, लेकिन अब टीम के खेलने की खबर सामने आ रही है। यही बात पूर्व खिलाड़ियों के गले नहीं उतर रही है और हरभजन सिंह ने इसे खुलकर सामने रखा है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version