Saturday, February 7

Harbhajan-Sreesanth Slap Incident Video: टीम इंडिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह और फास्ट बॉलर एस. श्रीसंत के बीच थप्पड़ कांड आज भी लोगों के ज़ेहन में ज़िंदा है। भारतीय स्पिनर ने श्रीसंत को मैच के बाद थप्पड़ मारा था।

हालाँकि अभी तक इस कांड का वीडियो मौजूद नहीं था, लेकिन अब सालों बाद वह भी सामने आ गया है। तो चलिए जानते हैं कि यह वीडियो किसने जारी किया और उस दिन मैदान पर ऐसा क्या हुआ था जिसके बाद दिग्गज स्पिनर ने यह कदम उठाया था।

हरभजन ने श्रीसंत को मारा था थप्पड़

Harbhajan-Sreesanth Slap Incident Video
Harbhajan-Sreesanth Slap Incident Video

आपको बता दें कि हरभजन सिंह आईपीएल 2008 में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे और वे कप्तानी कर रहे थे। यह वाकया एमआई और पंजाब किंग्स (उस समय किंग्स इलेवन पंजाब) के मैच का है, जब भज्जी ने मैच खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाते समय श्रीसंत को थप्पड़ मारा था।

उस मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हरभजन सिंह कर रहे थे और टीम का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं था। यह मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच मोहाली स्टेडियम में खेला जा रहा था, जिसमें दोनों पंजाबी मुंडे आमने-सामने थे और उनमें होड़ थी कि कौन अपनी टीम को जीत दिला पाएगा। पंजाब की टीम ने इस मैच में आसानी से 66 रनों से जीत दर्ज कर ली।

हरभजन ने मैच हारने की भड़ास श्रीसंत पर निकाली थी

इस मुकाबले में श्रीसंत ने भी दो विकेट लिए थे और उस दौरान उन्होंने अपने अंदाज़ में सेलिब्रेशन किया था। वह हमेशा विकेट लेने के बाद काफ़ी आक्रामक अंदाज़ में जश्न मनाते थे और यह चीज़ मुंबई इंडियंस के कप्तान हरभजन सिंह को बिल्कुल भी रास नहीं आई। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाते हुए तेज गेंदबाज़ को उलटे हाथ से थप्पड़ मार दिया।

Harbhajan-Sreesanth Slap Incident Video: इस काण्ड के बाद भज्जी हुए थे बैन

श्रीसंत कुछ देर तो खड़े रहे, लेकिन उसके बाद उन्होंने भज्जी को कुछ कहा, जिसके बाद वे और भी ज़्यादा आग-बबूला हो गए और उनको फिर से मारने के लिए आए। लेकिन, खिलाड़ियों के बीच-बचाव के बाद दोनों को दूर ले जाया गया। इस वाकये के बाद पंजाब की टीम ने मैच रेफरी के सामने अपनी शिकायत दर्ज कराई और हरभजन सिंह को दोषी पाते हुए पूरे सीज़न के लिए बैन कर दिया गया। यही नहीं, उस साल उनकी मैच फीस भी काट दी गई।

ललित मोदी के इंटरव्यू के बाद सामने आई थप्पड़ की वीडियो

हाल ही में आईपीएल के पूर्व चेयरमैन और फाउंडिंग मेंबर में से एक ललित मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क को इंटरव्यू दिया, जिसमें इस क्लिप को पहली बार पब्लिकली जारी किया गया। इस वीडियो के सामने आते ही पूरे क्रिकेट जगत में सनसनी मच गई।

अपने किए पर अभी भी हरभजन को होता है पछतावा

कुछ समय पहले हरभजन सिंह ने इस किस्से का ज़िक्र किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें अपने करियर में इस घटना के लिए पछतावा होता है। जब वे श्रीसंत की बेटी से मिले थे, तो उसने भज्जी से बात करने से इसलिए मना कर दिया था क्योंकि उन्होंने उसके पापा को थप्पड़ मारा था। हालाँकि उसके बाद इन दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया और उन्होंने काफ़ी समय तक टीम इंडिया में भी साथ खेला। साल 2011 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में भी दोनों खिलाड़ी साथ खेल रहे थे।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version