Thursday, June 11

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच T20I सीरीज का आगाज हो चुका है। भारतीय टीम ने पहले मैच में एकतरफा जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरा मुकाबला मुल्लानपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।

कटक में खेले गए पहले मुकाबले में हार्दिक पंड्या की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते भारतीय टीम को मैच जिताने में मदद मिली थी। जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया था। दूसरे मैच में उनके पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका है।

टी20 में 100 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय बनेंगे हार्दिक

Hardik Pandya Will Make A Unique Record In 2nd T20I
Hardik Pandya Will Make A Unique Record In 2nd T20I

हार्दिक पंड्या फिलहाल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक खास क्लब में शामिल होने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 99 विकेट लिए हैं। वो इस मुकाबले में एक विकेट और लेते ही अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह की बराबरी कर लेंगे। वो दोनों टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं और अब हार्दिक का नाम भी उनके साथ जुड़ सकता है। बुमराह ने पिछले मैच में ही इस कीर्तिमान को हासिल किया था।

हार्दिक पंड्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 100 विकेट लेकर इतिहास रच सकते हैं। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट और 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय ऑलराउंडर बन जाएंगे। सीरीज़ के पहले मैच में अपनी तूफानी 59 रनों की पारी के दौरान उन्होंने 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

100 विकेट और 100 छक्के लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बनेंगे हार्दिक

टी20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक 100 विकेट और 100 छक्के लगाने वाले 3 खिलाड़ी हैं, जिसमें जिम्बाब्वे के सिकंदर रज़ा, अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी और मलेशिया के वीरदीप सिंह शामिल हैं। हार्दिक पंड्या मुल्लानपुर में एक विकेट लेने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह इस विशेष क्लब में शामिल होने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे।

शानदार है हार्दिक पंड्या का करियर

हार्दिक पंड्या ने 121 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 28.22 के औसत से 1919 रन बनाए हैं, जिनमें छह अर्धशतक शामिल हैं। इस प्रारूप में उनके नाम 100 छक्के और 99 विकेट भी हैं। उन्होंने एक मैच में चार विकेट लेने का कारनामा भी तीन बार किया है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version