IPL 2026 Auction: आगामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में आईपीएल 2026 के सीजन के लिए ऑक्शन का आयोजन होने वाला है। इस लीग के ऑक्शन में देश और दुनिया के 359 क्रिकेटरों पर बोली लगने वाली है। इसके चलते हुए सभी 10 फ्रेंचाईजियों के कर्ता-धर्ता भी इस नीलामी में हिस्सा लेने वाले हैं।
इस बीच अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर भी अपनी टीम के लिए ऑक्शन टेबल पर बैठे हुए नजर आने वाले हैं। क्यूंकि इस बार उन्होंने यह फैसला एक खास वजह के चलते हुए लिया है।
इस बार ऑक्शन में नजर आएंगे श्रेयस अय्यर :-
इस बीच अब क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार श्रेयस अय्यर अब आईपीएल 2026 ऑक्शन में शामिल होने वाले हैं। क्यूंकि इस बार पंजाब किंग्स के हेडकोच रिकी पोंटिंग की गैरमौजूदगी के चलते श्रेयस अय्यर ऑक्शन टेबल पर बैठे दिखाई देंगे।
🚨 PBKS AUCTION UPDATE 🚨
– Captain Shreyas Iyer is likely to be with Punjab Kings management in the IPL Mini Auction in Abu Dhabi. [Cricbuzz] pic.twitter.com/KRceccMIBx
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 10, 2025
वहीं इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि इससे पहले अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की है। लेकिन इससे पहले वह एक बार भी ऑक्शन में शामिल नहीं हुए हैं। वहीं इस बार उनके नीलामी में शामिल होने से फ्रेंचाईजी को बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलेगी।
इस वजह से रिकी पोंटिंग नहीं होंगे शामिल :-

इस समय ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग मौजूदा एशेज सीरीज में कॉमेंट्री कर रहे हैं। वहीं अब ऐसे में ब्रॉडकास्ट के अनुबंध के अनुसार पोंटिंग का ऑक्शन में शामिल होना संभव नहीं हो पाएगा। वहीं इस बार पंजाब किंग्स की टीम केवल 11.5 करोड़ के पर्स के साथ नीलामी में उतरने वाली है। इसकी अलावा पंजाब की टीम को केवल अपने 4 स्लॉट भरने हैं। तभी तो इस बार रिकी पोंटिंग को छुट्टी दे दी गई है।
चोटिल होने की वजह से क्रिकेट से बाहर हैं अय्यर :-
इसके अलावा इस बीच हम आपको यहां पर यह भी बता देना चाहते हैं कि चोटिल होने के चलते श्रेयस अय्यर फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं हैं। क्यूंकि अभी हाल ही में समाप्त हुए ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर वनडे सीरीज के दौरान कैच पकड़ने के चक्कर में उनकी पसलियों में चोट आई थी।

उस समय आंतरिक खून रिसाव के चलते स्थिति गंभीर हो सकती थी। लेकिन समय पर उनको इलाज मिलने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ था। लेकिन अब वह कब वापसी करेंगे इसको लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







