Saturday, February 14

Google News Sports Digest Hindi

Haris Rauf: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ (Haris Rauf) ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जिसके चलते हुए जसप्रीत बुमराह और शाहीन अफरीदी जैसे गेंदबाज उनसे काफी पीछे रह गए है। तभी तो अभी इन दोनों तेज गेंदबाजों को हारिस रऊफ (Haris Rauf) के करीब आने के लिए काफी लंबा वक्त लग सकता है।

Haris Rauf टी 20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट :-

इस समय पाकिस्तान और जिंबाब्वे के बीच टी 20 सीरीज खेली जा रही है। तभी तो जिंबाब्वे के खिलाफ खेले गए पहले टी 20 मुकाबले में हारिस रऊफ (Haris Rauf) ने 3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। अब जैसे ही उन्होंने ये दो विकेट हासिल किए तो अब वह (Haris Rauf) पाकिस्तान के लिए टी 20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

Haris Rauf
image source via getty images

इसके अलावा उन्होंने अपनी ही टीम के ऑलराउंडर शादाब खान को पीछे छोड़ा है। क्यूंकि हारिस रऊफ (Haris Rauf) ने 76 टी 20 मैचों में खेलते हुए कुल 109 विकेट लिए है। जबकि पाकिस्तान की टीम के ऑलराउंडर शादाब खान 104 मैच में खेलते हुए कुल 107 विकेट लिए हैं।

शाहीन अफरीदी का टी20 करियर :-

इस समय पाकिस्तान के लिए टी20 फॉर्मेट में विकेट लेने के मामले में शाहीन अफरीदी अभी फिलहाल हारिस रऊफ (Haris Rauf) से काफी पीछे है। इस मामले में शाहीन अभी फिलहाल तीसरे स्थान पर है। शाहीन अफरीदी ने टी 20 फॉर्मेट में खेलते हुए 73 मैचों में 97 विकेट लिए है।

Haris Rauf
image source via getty images

वहीं इसके अलावा इस मामले में चौथे नंबर पर 98 मैच में 97 विकेट लेकर शाहिद अफरीदी हैं। इसके अलावा इस मामले में पांचवें नंबर पर 60 मैच में 85 विकेट लेकर तेज गेंदबाज उमर गुल है। उनके अलावा इस मामले में छठे नंबर पर 64 मैच में 85 विकेट लेकर पूर्व स्पिन गेंदबाज सईद अजमल हैं।

जसप्रीत बुमराह भी हैं काफी पीछे :-

इस मौजूदा समय में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं। इसके अलावा इस क्रिकेट के खेल में फॉर्मेट चाहे कोई भी हो भारतीय तेज गेंदबाज की तूती हर जगह बोलती है। इसके अलावा टी20 फॉर्मेट में विकेट लेने के मामले में भारतीय तेज गेंदबाज, हारिस (तेज ) से काफी पीछे हैं। क्यूंकि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने 76 मैचों में खेलते हुए कुल 109 विकेट लिए हैं।

Haris Rauf
image source via getty images

जबकि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 70 मैचों में खेलते हुए कुल 89 विकेट लिए हैं। इसके अलावा हम आपको बता देना चाहते है कि टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के टिम साउदी के नाम है। उन्होंने 126 मैच में खेलते हुए कुल 164 विकेट लिए है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version