Saturday, February 14

Google News Sports Digest Hindi

IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए इस बार 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में मेगा ऑक्शन (IPL 2025) का आयोजन किया गया था। वहीं इस बार हुए ऑक्शन में डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरेस्टो जैसे दिग्गज खिलाड़ी नहीं बिक सके है। इसके अलावा इस बार कई ऐसे खिलाड़ी भी है जिनको कांट्रेक्ट तो मिल गया है लेकिन संभवत: यह (IPL 2025) सीजन उनका आखिरी हो सकता है। चलिए जानते है कौन है वह खिलाड़ी।

IPL 2025 फाफ डु प्लेसिस :-

इस समय साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस 40 साल के हो चुके हैं। लेकिनअभी भी उनकी फिटनेस काफी कमाल की है। तभी तो इस बार भी मेगा ऑक्शन में उनको दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ की बेस प्राइस पर खरीद लिया है। इसके अलावा साल 2025 (IPL 2025) के आईपीएल सीजन के समय वह लगभग 41 के हो जाएंगे।

Faf du Plessis: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अपनी टीम में फाफ डु प्लेसिस को जरूर लेगी पंजाब किंग्स, ये हैं 3 कारण
image source via getty images

वहीं इसके अलावा आईपीएल सीजन 2026 के समय वह 42 साल के हो जाएंगे। तभी तो अब उनकी बढ़ती हुई उम्र को लेकर यह संभावना बेहद कम है कि वह साल 2025 (IPL 2025) के बाद हमें दोबारा से खेलते हुए दिखाई दें। इसके अलावा साल 2021 में चेन्नई को चैम्पियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाने वाले फाफ साल 2022 से 2024 तक आरसीबी के कप्तान थे। उन्होंने अभी तक साल 2021 से लेकर 2024 के बीच 145 मैचों में 37 अर्धशतक लगाए है। इसके अलावा उन्होंने इस दौरान 4571 रन भी बनाए है।

ईशांत शर्मा :-

इस मौजूदा समय में भारतीय टीम से बाहर चल रहे सीनियर तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा 36 साल के हो चुके हैं। इसके अलावा इस बार मेगा नीलामी में उनको गुजरात टायटंस ने उनकी बेस प्राइस 75 लाख में खरीद लिया है। वहीं साल 2026 के सीजन तक वह 38 साल के हो जाएंगे।

Ishant Sharma
image source via getty images

तभी तो एक तेज गेंदबाज के लिए 38 की उम्र में आईपीएल जैसी लीग खेलना काफी मुश्किल हो जाएगा। वहीं इसके अलावा अब ऐसे में साल 2025 (IPL 2025) का सीजन ईशांत शर्मा के लिए आखिरी सीजन हो सकता है। इसके अलावा अभी तक उन्होंने 110 आईपीएल मैचों में खेलते हुए कुल 93 विकेट भी लिए है।

मोहित शर्मा :-

पिछले 2 आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस की टीम के लिए उनके तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने काफी शानदार गेंदबाजी की थी। वहीं इस बार के मेगा ऑक्शन में उनको दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने खरीद लिया है। वहीं इसके अलावा साल 2026 के सीजन तक मोहित शर्मा भी 38 साल के हो जाएंगे।

Mohit Sharma
image source via getty images

तभी तो अब ऐसे में उनके लिए भी साल 2025 (IPL 2025) आखिरी सीजन हो सकता है। इसके अलावा मोहित शर्मा ने साल 2013 से लेकर 2024 के बीच कुल 112 आईपीएल मुकाबले खेले है। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने 132 विकेट भी लिए है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version