Sunday, March 22

Google News Sports Digest Hindi

Sanju Samson: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस बार भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) केरल की टीम की कप्तानी कर रहे है। इसके अलावा इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) काफी शानदार फॉर्म में भी चल रहे है।

Sanju Samson
image source via getty images

क्यूंकि बतौर ओपनर अंतरराष्ट्रीय टी20 में 5 मैचों में वह 3 शतक भी लगा चुके है। इसके अलावा इस समय वह केरल की टीम की तरफ से खेल रहे है। वहीं इसके अलावा इस बार वह (Sanju Samson) टीम की कप्तानी भी कर रहे है। क्यूंकि इस समय भारतीय घरेलू क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित टी 20 टूर्नामेंट में वह काफी शानदार फॉर्म में चल रहे है।

Sanju Samson ने की चौकों और छक्कों की बौछार :-

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एक मैच में गोवा के खिलाफ खेलते हुए संजू सैमसन (Sanju Samson) केरल की टीम की तरफ से ओपनिंग करने आए थे। इस मुकाबले में खेलते हुए सैसमन ने सिर्फ 15 गेंद ही खेली थी। लेकिन इन 15 गेंदों में ही उन्होंने विपक्षी टीम गोवा की गेंदबाजी की बखिया उधेड़ डाली थी। उन्होंने (Sanju Samson) इस दौरान 4 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 200 से उपर की स्ट्राइक रेट से 31 रन की पारी खेल डाली।

गोवा के खिलाफ केरल ने बनाए 143 रन :-

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इस टूर्नामेंट में एक मुकाबला गोवा और केरल की टीम के बीच में खेला गया था। इसके अलावा यह मुकाबला 20 ओवर की जगह केवल 13 ओवर का ही खेला गया था। तभी तो केरल की टीम ने अपने कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) की तूफानी पारी के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए।

Sanju Samson
image source via getty images

इस मुकाबले में केरल की टीम के लिए सैमसन (Sanju Samson) ने 15 गेंद में 31 रन , सलमान निजार ने 20 गेंद में 34 रन और अब्दुल बासिथ ने 13 गेंद में 23 रन की पारी खेली। इन दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया था।

संजू सैमसन का आईपीएल करियर :-

आईपीएल 2025 के सीजन से पहले ही संजू सैमसन (Sanju Samson) का प्रचंड फॉर्म में आना राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए काफी राहत भरी खबर है। इसके अलावा वह इस आईपीएल की लीग में वैसे तो अच्छा प्रदर्शन करते ही है। लेकिन इस बार वह काफी प्रचंड फॉर्म में हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मिली बड़ी सफलता को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी दोहरा रहे हैं।

Sanju Samson : संजू सैमसन ने डरबन में शतक जड़ रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय
image source via getty images

तभी तो राजस्थान रॉयल्स टीम को उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद आईपीएल 2025 के सीजन में भी रहेगी। इसके अलावा इस बार के आईपीएल 2025 के सीजन में सैमसन यशस्वी, यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा उनका पिछले सीजन भी बतौर बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन रहा था। इसके अलावा उनके इसी शानदार फॉर्म के चलते ही तो उनका चयन विश्व कप के लिए हुआ था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version