Thursday, June 18

बीसीसीआई ने आयरलैंड के खिलाफ 10 जनवरी से शुरू होने वाले तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के लिए कप्तान Harmanpreet Kaur और तेज गेंदबाज Renuka Singh Thakur को आराम दिया है।

हरमनप्रीत कौर को पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान घुटने में चोट लग गई थी, जिसके चलते उन्हें अंतिम दो टी20 मैचों से बाहर रहना पड़ा था, लेकिन इसके बाद वह तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने के लिए वापस लौटी थीं।

इससे पहले, 35 वर्षीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को पिछले साल अक्टूबर में दुबई में महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान गर्दन में चोट लग गई थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैचों में मुख्य तेज गेंदबाज रेणुका तीन मैचों में 10 विकेट लेने के बाद प्लेयर ऑफ द सीरीज रहीं।

वह अतीत में पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण वह परेशान चल रही थीं, इसलिए उनके वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए उन्हें आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए आराम देने का फैसला किया गया है।

हरमनप्रीत सिंह की अनुपस्थिति में स्मृति मंधाना करेंगी भारतीय टीम की कप्तानी

Smriti Mandhana
Smriti Mandhana

नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की अनुपस्थिति में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना 10 जनवरी से राजकोट में शुरू होने वाली सीरीज में टीम की अगुआई करेंगी, जबकि अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा उनकी डिप्टी होंगी।

बीसीसीआई द्वारा घोषित 15-सदस्यीय टीम में उमा छेत्री और ऋचा घोष को विकेटकीपर के रूप में चुना गया है। पिछले दो सीरीजों से सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा रहीं ऋचा अब तक उस जगह पर अपने आपको साबित नहीं कर सकी हैं। इस लिहाज से उनके लिए यह सीरीज एक सुनहरा मौक़ा होगा, जहाँ वह अच्छा स्कोर करके खुद को साबित कर सकती हैं।

भारत और आयरलैंड के बीच 10 जनवरी से 15 जनवरी के बीच खेले जाने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज के सभी मुकाबले गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड, राजकोट में खेले जाएंगे। ये सभी मुकाबले सुबह 11:00 बजे से शुरू होंगे।

आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रॉड्रिग्स, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, राघवी बिस्ट , मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवर, तितास साधु, साइमा ठाकोर, सयाली सतघरे।

भारत बनाम आयरलैंड महिला वनडे सीरीज 2025 का शेड्यूल

  • पहला वनडे: 10 जनवरी
  • दूसरा वनडे: 12 जनवरी
  • तीसरा वनडे: 15 जनवरी
Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।
Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version