Thursday, June 18

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah हाल ही में समाप्त हुए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के अंतिम मैच में पीठ की चोट के चलते दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सके थे।

जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई सीरीज में 32 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने थे, जहाँ उनकी टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 150 से ज़्यादा ओवर फेंकना पड़ा, क्योंकि वे अपनी टीम के लिए लगातार विकेट चटका रहे थे और उन्हें दूसरे छोर से अच्छा साथ नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में उन्हें अंतिम मुकाबले में पीठ की ऐंठन हो गई, जिसके चलते उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा और वह अतिम पारी में गेंदबाजी नहीं कर सके।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हाल ही में पीठ की ऐंठन के कारण इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीमित ओवरों की सीरीज से बाहर हो सकते हैं। चूकि, चैंपियंस ट्रॉफी के शुरू होने में लगभग 40 दिन बाकी हैं, ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट इस स्टार गेंदबाज के साथ कोई जोखिम नहीं लेना चाहता, ताकि वह आईसीसी टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह फिट और स्वस्थ हो सकें।

क्या चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेल पाएंगे जसप्रीत बुमराह?

Will Jasprit Bumrah Be Able To Play In Champions Trophy 2025?
Jasprit Bumrah

बीसीसीआई और पीसीबी के बीच हाइब्रिड मॉडल पर सहमति बनने के बाद भारत 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत करेगा ।

अगर बुमराह की चोट ग्रेड 1 कैटेगरी में है, तो उन्हें क्रिकेट में वापसी करने से पहले कम से कम दो से तीन हफ्ते का रिहैब करना होगा। इंग्लैंड सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी को कोलकाता में टी20 मैच से होगी और यह देखना होगा कि बीसीसीआई दो सप्ताह के भीतर उनका रिहैब पूरा कर पाता है और उन्हें उस मैच के लिए तैयार कर पाता है या नहीं!

इसके अलावा, ग्रेड 2 की चोट के मामले में उनकी रिकवरी में छह हफ्ते लग सकते हैं, जबकि ग्रेड 3 के लिए कम से कम तीन महीने के आराम और रिहैब की आवश्यकता होती है।

ग्रेड 2 की चोट का मतलब है कि बुमराह पूरी इंग्लैंड सीरीज़ से चूक जाएंगे और बांग्लादेश के खिलाफ़ मैच में भी नहीं खेल पाएंगे। ग्रेड 3 के मामले में बुमराह आईपीएल के आधे मैचों तक बाहर रहेंगे और भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में अपने टॉप गेंदबाज की कमी खलेगी।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

हालाँकि, यह तो पूरी तरह से साफ़ था कि, बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं खेलेंगे, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी के करीब होने के चलते वह इंग्लैंड के खिलाफ दो या तीन वनडे मैच खेल सकते थे।

इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच 6 फरवरी को नागपुर में होना है, जो अब से ठीक एक महीने बाद होगा। उनकी चोट की गंभीरता के आधार पर यह तय होगा कि बुमराह इंग्लैंड सीरीज में या चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलेंगे या नहीं!

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version