इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान हैरी ब्रूक इस वक्त काफी चर्चा में हैं। इंग्लिश कैप्टन बनने के बाद भी उनकी बल्लेबाजी पर कोई असर नहीं पड़ा है। हैरी हर मैच में रन बना रहे हैं। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जा रहे सिरीज़ के पहले मैच में हैरी ब्रूक रन आउट हुए थे।ये घटना 54 साल के वनडे इतिहास में ये पहली बार देखा गया था कि कोई इंग्लिश कप्तान पहली बार रन आउट हुआ।
अब तक जितने भी खिलाड़ी इस टीम की कप्तानी कर चुके हैं, उन सभी प्लेयर्स की औसत के मुकाबले हैरी ब्रूक नंबर वन हैं। हालांकि अभी इन्हें इस भूमिका में आए हुए कम दिन ही हुए, लेकिन फिर भी आंकड़े तो यही बता रहे हैं कि हैरी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
इंग्लैंड कैप्टन हैरी ब्रूक कब और कहाँ हुए रनआउट
सितम्बर 2025 में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच लीड्स के मैदान में मैच खेला जा रहा था। इस सिरीज़ के पहले मैच में जब इंग्लिश कप्तान बल्लेबाजी करने क्रिज पर आए उसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि 54 साल वनडे पुराना रिकॉर्ड टूट गया।
हैरी ब्रूक के वनडे क्रिकेट में रन आउट होने के बाद कैसे टूटा 54 साल पुराना रिकॉर्ड
इंग्लैंड टीम के वर्तमान कप्तान हैरी ब्रूक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में एक इतिहास बना दिया , लेकिन ये रिकॉर्ड गलत कारणों के चलते बना है। लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जा रहे पहले एकदिवसीय मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड टीम के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था, इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, बल्कि हैरी ब्रूक के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है, जिसे वह कभी याद रखना नहीं चाहेंगे।इस दौरान स्टब्स और रिकेल्टन ने मिलकर उन्हें रनआउट कर दिया था।
इस मैच में हैरी ब्रूक इंग्लैंड के पहले ऐसे व्हाइट बॉल कैप्टन बन गए हैं, जो वनडे इंटरनेशनल मैच में रन आउट हुए। यह घटना तब हुई जब इंग्लैंड टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी और उनके आउट होते ही इंग्लैंड की पारी बिखर गई। 54 साल पहले वनडे का पुराना इतिहास बदलकर रख दिया। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पहली बार कोई इंग्लिश कैप्टन रन आउट हुआ है।
मैच की बात करे तो दक्षिण अफ्रीका टीम के कैप्टन टेम्बा बवुमा ने टॉस जीतकर कर गेंदबाजी करने का फैसला लिया और ये फैसला सही साबित हुआ इस दौरान इंग्लैंड की टीम मात्र 24.3 ओवरों में 131 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।
आठ वनडे मैचों की कप्तानी कर चुके हैं कैप्टन हैरी ब्रूक
हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड टीम के कप्तान के रूप में आठ वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने 443 रन बनाए हैं। जिसमें ब्रूक के नाम 1 शतक और 3 अर्धशतक दर्ज हैं। इस दौरान इस खिलाड़ी का औसत 73.83 का है। जो सबसे अधिक है, हालांकि यहां पर उन्हीं कप्तानों की बात की जा रही है, जिन्होंने अभी तक 5 से ज्यादा मैचों में टीम की कमान संभाली है।
केविन पीटरनसन और हैरी ब्रूक ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनका औसत 50 के पार का है। पीटरनसन ने 12 वनडे मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी की थी और इस दौरान 52.28 के औसत से 366 रन बनाए थे।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

