Wednesday, March 11

दिल्ली के युवा ऑलराउंडर हर्ष त्यागी को घरेलू क्रिकेट के सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में गिना जाता है। बाएं हाथ के इस ऑलराउंडर ने अपनी पॉवरहिटिंग और स्थिर मानसिकता से घरेलू क्रिकेट में खास पहचान बनाई है। यहीं नहीं गेंदबाजी से भी उन्होंने सभी को काफी प्रभावित किया हैं। उन्होंने कम उम्र में ही दिल्ली अंडर-19, इंडिया अंडर-19, और अब दिल्ली की सीनियर टीम तक का सफर तय कर लिया है।

हर्ष त्यागी व्यक्तिगत जानकारी (Harsh Tyagi Personal Information)

पूरा नाम: हर्ष त्यागी

जन्म: 23 दिसंबर 1999 (दिल्ली)

उम्र: 26 वर्ष

बैटिंग स्टाइल: लेफ्ट-हैंड बैट

बॉलिंग स्टाइल: लेफ्ट-आर्म ऑफब्रेक

भूमिका: ऑलराउंडर

टीमें: इंडिया अंडर-19, दिल्ली अंडर-19, दिल्ली, रेलवेज, ईस्ट दिल्ली (डीपीएल)

हर्ष त्यागी एक गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं जो कि लोअर डाउन द आर्डर बल्लेबाजी करने की क्षमता भी रखते हैं। वो न सिर्फ नीचे बल्लेबाजी कर लेते हैं बल्कि बल्कि अपनी पॉवरहिटिंग के लिए भी जाने जाते हैं। हालाँकि उनकी गेंदबाजी काफी अच्छी हैं और वो अपनी स्पीड तथा वेरिएशन से बल्लेबाजों को चकमा देते हैं।

मुंबई इंडियंस में बतौर नेट बॉलर नेट रह चुके हैं

उनके टैलेंट को देखते हुए उन्हें पहले दिल्ली अंडर 19 और उसके बाद इंडिया अंडर 19 टीम में भी मौका दिया गया था। 2018 में अंडर 19 एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 6 विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया था। उसके बाद उनको घरेलू क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला था।

हालाँकि उन्होंने अपना घरेलू क्रिकेट में डेब्यू रेलवेज की तरफ से किया था लेकिन अच्छा प्रदर्शन करने के चलते बाद में टीम शिफ्ट कर दी थी और अब वो दिल्ली से खलेते हैं। वो बीच में आईपीएल में बतौर नेट बॉलर के रूप में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के साथ रह चुके हैं।

सीएसके ट्रायल में किया प्रभावित

हर्ष का नाम अब अचानक से चर्चा में इसलिए आ रहा हैं। क्योंकि, वो इस समय चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले ट्रायल देने गए थे। जहाँ उन्होंने अपनी पॉवरहिटिंग और स्पिन गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया हैं। जडेजा के जाने के बाद सीएसके को लोअर आर्डर में उनके जैसे खिलाड़ी की तलाश हैं इसलिए वो लगातार खिलाड़ियों का ट्रायल ले रहे हैं ताकि ऑक्शन में खरीद सकें।

हर्ष त्यागी करियर टाइमलाइन (Harsh Tyagi Career Timeline)

T20I डेब्यू: नहीं हुआ

वनडे डेब्यू: नहीं हुआ

फर्स्ट-क्लास डेब्यू: रेलवेज की ओर से बनाम मुंबई – 1 से 4 नवंबर 2018

लिस्ट A डेब्यू: रेलवेज बनाम हिमाचल प्रदेश – 20 सितम्बर 2018

टी20 डेब्यू: रेलवेज बनाम सौराष्ट्र – 21 फरवरी 2019

खेलने का अंदाज और विशेषता

हर्ष त्यागी अपने आक्रामक बल्लेबाजी स्टाइल और स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उनके पास पावर गेम तो हैं ही और साथ में स्पिन गेंदबाजी में अपने वेरिएशन से बल्लेबाजों को परेशान करते हैं। वह किसी भी फेज में गेंदबाजी कर सकते हैं। जो उन्हें टी20 क्रिकेट में एक बेहतरीन विकल्प बनाती हैं। उनका फिटनेस लेवल और लगातार रन बनाने की क्षमता उन्हें टी20 क्रिकेट के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है।

बैटिंग आंकड़े (Harsh Tyagi Batting Stats)

Format Matches Innings Runs Average Strike Rate 100s 50s Highest Score
FC 15 24 488 22.18 39.13 0 2 93
List A 23 18 220 13.75 93.22 0 1 58
T20s 41 27 321 22.92 134.87 0 0 38*

हर्ष त्यागी बॉलिंग आंकड़े (Harsh Tyagi Bowling Stats)

Format Matches Innings Wickets Average Strike Rate Economy 5w 10w
FC 15 24 47 27.40 54.9 2.99 2 0
List A 23 22 16 60.31 74.4 4.86 0 0
T20s 41 40 28 31.42 26.8 7.03 0 0

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version