Saturday, February 14

टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा के ऊपर गौतम गंभीर की केकेआर की तरफ से खेलने के चलते टीम सेलेक्शन में तरजीह मिलने का आरोप लगता है। ये कुछ हद तक सही भी है क्योंकि, जब से गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बने है तब से ही अचानक वो इंडियन टीम के सेटअप में तेजी से आगे बढ़ रहे है।

वो अब टीम इंडिया के उन वाहिद खिलाड़ियों में से हैं जो तीनों फॉर्मेट खेल रहे है। एशिया कप के लिए भारतीय टीम के दल का ऐलान कर दिया गया जिसमें भी उनको टीम में मौका दिया गया है जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को नजरअंदाज किया गया है। तो चलिए जानते हैं कि इन दोनों में से किस खिलाड़ी के आंकड़े बेहतर है और वो टीम में पहली पसंद होनी चाहिए थी।

हर्षित राणा के टी20 आंकड़े

Hrashit rana
Hrashit rana

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षित राणा को एशिया कप के लिए भारतीय दल में शामिल किया गया है। जिसके चलते, उनको काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। उनका क्रिस्टिसिजम इसलिए भी हो रहा है क्योंकि, उन्होंने अभी तक इस फॉर्मेट में सिर्फ एक मैच खेला है। उस मैच में भले ही उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था लेकिन उनको मौका देने के चक्कर में प्रसिद्ध कृष्णा को टीम से बाहर कर दिया गया था, जिन्होंने आईपीएल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।

हर्षित राणा के अगर टी20 क्रिकेट में प्रदर्शन को देखें, तो उन्होंने 1 मैच खेला है। जिसमें, 11.00 की औसत और 8.25 की स्ट्राइक रेट तथा 8.25 की इकॉनमी से 3 विकेट लिए थे।

प्रसिद्ध कृष्णा का टी20 रिकॉर्ड

prasidh krishna
prasidh krishna

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं दी गयी है। जबकि, उनका आईपीएल में प्रदर्शन कमाल का रहा था। उनको उस प्रदर्शन के बदौलत टेस्ट टीम में जगह दे दी गयी लेकिन जिस फॉर्मेट में इतना बेहतरीन प्रदर्शन किया था उसमें उनको टीम में कंसीडर नहीं किया गया।

प्रसिद्ध कृष्णा का आईपीएल 2025 काफी शानदार गया था और वो हाईएस्ट विकेट टेकर थे, लेकिन अभी उनके लिए टीम में जगह नहीं है। इस तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड टेस्ट सीरीज ख़त्म होते होते अपनी गेंदबाजी में काफी सुधार किया था। जिसके चलते टीम इंडिया टेस्ट सीरीज ड्रा कराने में सफल हुई थी।

वहीँ अगर प्रसिद्ध कृष्णा के टी20 इंटरनेशनल में प्रदर्शन को देखें, तो उन्होंने भी ज्यादा मुकाबले नहीं खेले है। 29 वर्षीय तेज गेंदबाज ने इस फॉर्मेट में 5 मुकाबले खेले है जिसमें उन्होंने 27.50 की औसत और 15.0 के स्ट्राइक रेट तथा 11 की इकॉनमी से 8 विकेट लिए है।

हर्षित के आईपीएल 2025 के आंकड़े

हर्षित राणा का अगर इस साल आईपीएल में प्रदर्शन देखा जाए, तो वो काफी फीका था। उन्होंने इस साल खेले 13 मुकाबलों में 29.86 की औसत और 10.18 की इकॉनमी से 15 विकेट चटकाए थे। इस साल न तो विकेट लेने में सफल हो रहे थे और न ही रनों को रोकने में कामयाब हो रहे थे।

प्रसिद्ध कृष्णा का आईपीएल 2025 रिकॉर्ड

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा दो सालों के लम्बे ब्रेक के बाद इस लीग में वापसी कर रहे थे। इसके पहले वो चोट के चलते दो साल नहीं खेल पाए थे। इस बार उन्हें गुजरात टाइटंस ने 9.50 करोड़ में खरीदा था। उनके ऊपर गुजरात की टीम ने काफी भरोसा दिखाया था और वो उस पर बिल्कुल खरे उतरे थे। इस साल उन्होंने खेले 15 मुकाबलों में 19.52 की औसत और 14.1 की स्ट्राइक रेट तथा 8.27 की इकॉनमी से 25 विकेट लिए थे। इस प्रदर्शन के बलबूते वो पर्पल कैप जीतने में भी सफल हुए थे।

कृष्णा की हालिया फॉर्म बेहतर

कृष्णा और हर्षित ने इस फॉर्मेट में ज्यादा मुकाबले नहीं खेले है। लेकिन छोटा सैंपल साइज होने के बाद भी राणा के अंतर्राष्ट्रीय टी20 में आंकड़े कृष्ण की तुलना में बेहतर है। जबकि हालिया फॉर्म को मद्देनजर रखा जाए, तो कृष्णा बाजी मारते हुए नजर आ रहे है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version