Saturday, February 14

Asia Cup 2025: बीसीसीआई ने आगामी क्रिकेट एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड घोषित कर दिया है। वहीं इस बार स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को भी भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया है। इसके चलते हुए अब आगामी एशिया कप से पहले संजू सैमसन अपने भाई सैली सैमसन के साथ एक्शन में दिखाई दिए हैं।

इसके चलते हुए दोनों भाई अब केरल क्रिकेट लीग में कोच्चि टाइगर्स के लिए खेल रहे हैं। वहीं अब इस मैच पहली ही गेंद पर दोनों भाई संजू सैमसन और सैली सैमसन ने मिलकर विरोधी टीम को झटका दिया है। क्यूंकि इस बीच उन्होंने कोच्चि टाइगर्स के लिए खेलते हुए अदानी त्रिवेंद्रम रॉयल्स के बल्लेबाज सुबिन एस को रनआउट कर दिया।

दोनों भाइयों ने मिलकर किया शानदार रनआउट :-

Kochi Tigers
Kochi Tigers

बीते दिन कोच्चि टाइगर्स की टीम और अदानी त्रिवेंद्रम रॉयल्स की टीम के बीच एक मैच खेला गया था। वहीं इस मैच में अदानी त्रिवेंद्रम रॉयल्स पहले बल्लेबाजी करने आई। इस मैच में कप्तान कृष्णा प्रसाद के साथ सुबिन एस ओपनिंग करने आए। तब कोच्चि टाइगर्स के लिए पहला ओवर सैली सैमसन करने आए।

Throw by Sanju Samson and Run-Out Effected by Saly Samson. pic.twitter.com/wzx6kW4NKl

— Viyatu Sports (@ViyatuSports) August 21, 2025

इसके चलते हुए तब इस मैच की पहली ही गेंद पर सुबिन एस ऑफ-साइड खेलने के बाद एक रन के लिए भागे, लेकिन दूसरी ओर संजू सैमसन ने जोरदार थ्रोक किया, इसे उनके भाई सैली ने पिक किया और विकेट पर दे मारा। इसके चलते हुए सुबिन एस गोलड्न डक पर आउट हुए। इसके बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

एशिया कप की प्लेइंगइलेवन से बाहर होंगे संजू सैमसन :-

भारतीय स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को आगामी एशिया कप 2025 के टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया है। क्यूंकि पिछले कुछ समय से वह टी20 इंटरनेशनल में काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा वह ओपनिंग करते हुए भारतीय टीम के लिए अभी तक 3 टी20 इंटरनेशनल शतक भी लगा चुके हैं।

Sanju Samson
Sanju Samson

लेकिन इस बार शुभमन गिल को टीम में बतौर उपकप्तान वापसी की है तो इसके चलते हुए संजू सैमसन के प्लेइंग 11 में शामिल होने पर अब खतरा भी मंडराने लगा है।इसके अलावा इस समय यह कहा जा रहा है कि आगामी एशिया कप 2025 में अभिषेक शर्मा के साथ शुभमन गिल ओपनिंग करने वाले हैं। क्यूंकि इसके लिए भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने भी संकेत दिया था। इसके चलते हुए अब उनकी जगह नहीं बनने वाली है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version