Saturday, February 14

Asia Cup 2025: हॉकी इंडिया ने आगामी एशिया 2025 के लिए बीते गुरुवार को 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान भी कर दिया है। वहीं इस बार भी भारत की अनुभवी मिडफील्डर सलीमा टेटे को चीन के हांगझोउ में पांच से 14 सितंबर तक होने वाले टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाए रखा है। इसके अलावा भारतीय टीम में इस बार युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण है। इस टूर्नामेंट में गोलकीपिंग की जिम्मेदारी बंसारी सोलंकी और बिचु देवी खारीबाम पर रहेगी।

भारतीय महिला हॉकी टीम का हुआ ऐलान :-

हॉकी इंडिया ने आगामी एशिया 2025 के लिए बीते गुरुवार को 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान भी कर दिया है। इस टूर्नामेंट में भी भारतीय टीम की कमान अनुभवी मिडफील्डर सलीमा टेटे के हाथ में ही रहने वाली है। जबकि इस बार यह टूर्नामेंट चीन के हांगझोउ में पांच से 14 सितंबर तक होने वाला है।

Indian women hockey team
Indian women hockey team

इसके अलावा महिला टीम के लिए यह टूर्नामेंट काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसका विजेता साल 2026 एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के लिए क्वालिफाई करेगा। भारतीय महिला हॉकी टीम को इस बार पूल बी में रखा गया है, जहां पर उनका सामना जापान, थाईलैंड और सिंगापुर की टीम से होगा। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पांच सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ खेलकर करने वाली है। जबकि छह सितंबर को भारतीय टीम जापान से मैच खेलेगी।

Indian women hockey team
Indian women hockey team

इसके बाद भारतीय महिला टीम अपना अंतिम पूल मैच आठ सितंबर को सिंगापुर की टीम के खिलाफ खेलने वाली है। इसके अलावा हॉकी इंडिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा है कि, “हांगझोउ में होने वाले महिला एशिया कप के लिए हमने जो टीम चुनी है उसे लेकर हम काफी उत्साहित हैं।” वहीं सलीमा पिछले साल कप्तान नियुक्त होने के बाद से भारतीय टीम का अभिन्न अंग रही हैं।

Indian women hockey team
Indian women hockey team

इसके बाद कोच हरेंद्र ने कहा कि, “इस समय यह टीम कड़ी मेहनत से प्रशिक्षण ले रही है और हमने अनुभवी खिलाड़ियों तथा युवा प्रतिभाओं के बीच सही संतुलन बनाने की कोशिश की है।” इसके आगे उन्होंने कहा कि, “हमारा ध्यान आक्रामक और अनुशासित हॉकी खेलने पर होगा। इस बीच हमारा मानना है कि यह टीम एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ मजबूती से मुकाबला करने की क्षमता रखती है।”

Indian women hockey team
Indian women hockey team

इसके अलावा इस बार भारतीय टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण है। इसमें गोलकीपिंग की जिम्मेदारी बंसारी सोलंकी और बिचु देवी खारीबाम पर रहने वाली है। जबकि रक्षा पंक्ति में निक्की प्रधान और उदिता जैसी अनुभवी खिलाड़ी रहेंगी। उनका साथ निभाने के लिए युवा मनीषा चौहान, ज्योति, सुमन देवी थोडम और इशिका चौधरी भी होंगी। वहीं मिडफील्ड में नेहा, सलीमा, लालरेमसियामी, शर्मिला देवी, सुनेलिटा टोप्पो और वैष्णवी विट्ठल फाल्के जैसी मजबूत खिलाड़ी रहेंगी।

Indian women hockey team
Indian women hockey team

इसके अलावा भारतीय टीम की अग्रिम पंक्ति में अनुभवी और उभरते सितारों का मिश्रण है। इनमें नवनीत कौर, संगीता कुमारी, मुमताज खान, दीपिका, ब्यूटी डुंगडुंग और रुतजा दादासो पिसल शामिल हैं। जबकि अनुभवी खिलाड़ी सविता और सुशीला चानू इस बार भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन ये दोनों महिला खिलाड़ी एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में खेली थी।

महिला एशिया कप के लिए भारतीय टीम :-

गोलकीपर : बंसारी सोलंकी, बिचु देवी खारीबाम

डिफेंडर : मनीषा चौहान, उदिता, ज्योति, सुमन देवी थोडम, निक्की प्रधान, इशिका चौधरी

मिडफील्डर : नेहा, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सलीमा टेटे, शर्मिला देवी, लालरेमसियामी, सुनेलिटा टोप्पो

फॉरवर्ड : नवनीत कौर, रुतजा दादासो पिसल, ब्यूटी डुंगडुंग, मुमताज खान, दीपिका और संगीता कुमारी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version