Saturday, March 7

भारत की राजधानी दिल्ली में कल शाम लगभग 7 बजे लाल किले के पास कार में अचानक हमला हो गया। सूत्रों के अनुसार इसे फिदायीन हमला बताया जा रहा हैं। हालाँकि इसी हमले के कुछ समय के बाद पडोसी पाकिस्तान में एक खिलाड़ी के घर पर हमला कर दिया हैं,उनके यहाँ पर कई राउंड फायरिंग की गई हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं वो क्रिकेटर और क्यों यह हमला हुआ हैं।

पाकिस्तानी खिलाड़ी नसीम शाह के घर में हुई फायरिंग

Heavy Firing In Naseem Shah House
Heavy Firing In Naseem Shah House

खैबर पख्तूनख्वा के मायर इलाके में पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह के घर पर सोमवार तड़के अज्ञात हथियारबंद लोगों ने फायरिंग की। मेयर पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 1:45 बजे हुई, जब हमलावरों ने शाह के घर के मुख्य द्वार पर कई गोलियाँ चलाईं। गोलीबारी के तुरंत बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

Also Read: IND vs SA: ईडन गार्डन में जानें भारत और साउथ अफ्रीका का कैसा रहा हैं रिकॉर्ड?

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमले की जाँच शुरू कर दी है। आस-पास के घरों के सीसीटीवी फुटेज की जाँच की जा रही है और क्रिकेटर के घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने संकेत दिया है कि प्रारंभिक जांच के आधार पर, यह घटना आतंकवाद से जुड़ी हुई नहीं लगती, बल्कि भूमि विवाद या व्यक्तिगत प्रतिद्वंद्विता से संबंधित हो सकती है।

पुलिस ने जल्द ही गिरप्तारी का दिया आश्वासन

शाह के पिता ने लोअर दीर ​​जिले के पुलिस अधिकारी तैमूर खान से मुलाकात की, जिन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंगी।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि शाह परिवार को इलाके में सम्मानित माना जाता है और उनके बीच कोई दुश्मनी या विवाद नहीं है।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा लेंगे नसीम

नसीम शाह इस समय श्रीलंका के खिलाफ होने वलै वनडे सीरीज के लिए टीम के साथ हैं। उन्हें 3 मैचों के लिए टीम में जगह दी गई हैं। वो स्क्वाड में कुछ समय के बाद वापसी कर रहे हैं। इसके आबाद उनको टी20 ट्राई सीरीज के लिए भी टीम में चुना गया हैं जहाँ वो हिस्सा लेते हुए दिखेंगे।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version