Thursday, June 18

Melbourne Renegades के लिए बनाए गए ये टॉप स्कोर टीम के BBL इतिहास में सबसे यादगार और मैच जिताऊ पारियों की कहानी बताते हैं।

बिग बैश लीग (BBL) में Melbourne Renegades की टीम प्रदर्शन के मामले में अन्य टीमों के मुकाबले काफी कमजोर दिखाई देती है। वह आज तक कभी खिताब नहीं जीत सकी है और कई सीजन वह नॉकआउट मुकाबलों में जगह भी नहीं बना सकी है। हालाँकि, कई बल्लेबाजों ने इस टीम के लिए कुछ ऐसी पारियां खेली हैं, जिन्होंने न सिर्फ मैच का रुख बदला, बल्कि लीग इतिहास में भी अपनी जगह बनाई।

हाल ही में, न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज टिम सैफर्ट ने BBL 15 के दूसरे मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेलते हुए ब्रिसबेन हीट के खिलाफ शानदार शतक लगाया। उन्होंने BBL इतिहास में रेनेगेड्स के लिए तीसरी सबसे बड़ी पारी खेली। इस आर्टिकल में हम आपको Melbourne Renegades के लिए BBL में खेली गई टॉप 5 सबसे बड़ी पारियों पर एक नजर डालने जा रहे हैं।

ये हैं BBL इतिहास में Melbourne Renegades के लिए खेली गई टॉप 5 सबसे बड़ी पारियां

1. आरोन फिंच – 111* बनाम मेलबर्न स्टार्स, मेलबर्न (डॉकलैंड्स), 2012

Melbourne Renegades के लिए BBL की सबसे बड़ी पारी आरोन फिंच के नाम दर्ज है। 7 दिसंबर 2012 को मेलबर्न के डॉकलैंड्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में फिंच ने मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ 111 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 65 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्के लगाए। उस मैच में रेनेगेड्स ने 166 रनों का टारगेट चेज करते हुए विकेट से जीत हासिल की थी।

2. आरोन फिंच – 109 बनाम सिडनी सिक्सर्स, सिडनी, 2020

इस लिस्ट में दूसरा स्थान भी आरोन फिंच के नाम है। 25 जनवरी 2020 को सिडनी में खेले गए मैच में उन्होंने सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ 109 रन की शानदार पारी खेली। फिंच ने 68 गेंदों पर यह स्कोर बनाया, जिसमें 6 चौके और 7 छक्के शामिल थे। हालाँकि, इस मैच में उनकी टीम को 175/5 का स्कोर बनाने के बाद 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

3. टिम सैफर्ट – 102 बनाम ब्रिसबेन हीट, जीलॉन्ग, 2025

15 दिसंबर 2025 को जीलॉन्ग में खेले गए मुकाबले में टिम सैफर्ट ने Melbourne Renegades के लिए इतिहास रच दिया। उन्होंने ब्रिसबेन हीट के खिलाफ 56 गेंदों में 102 रन बनाए और BBL इतिहास में आरोन फिंच (2 शतक) के बाद रेनेगेड्स की ओर से शतक लगाने वाले मात्र दूसरे बल्लेबाज बन गए।

सैफर्ट ने अपनी 102 रनों की इस शानदार और ऐतिहासिक पारी में 9 चौके और 6 छक्के शामिल थे। इस मुकाबले में उनकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 212 रन बनाए और 14 रनों से जीत हासिल की।

4. जेक फ्रेजर मैकगर्क – 95 बनाम ब्रिसबेन हीट, मेलबर्न (डॉकलैंड्स), 2025

18 जनवरी 2025 को मेलबर्न के डॉकलैंड्स स्टेडियम में जेक फ्रेजर मैकगर्क ने ब्रिसबेन हीट के खिलाफ 95 रन की तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने सिर्फ 46 गेंदों में यह स्कोर बनाया और इस दौरान 5 चौके और 8 छक्के लगाए। इस मुकाबले में रेनेगेड्स ने 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 गेंदें शेष रहते हुए 3 विकेट से जीत हासिल की थी।

5. एलेक्स हेल्स – 89 बनाम सिडनी सिक्सर्स, सिडनी, 2013

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने 9 जनवरी 2013 को सिडनी में खेले गए मैच में लीग इतिहास की सबसे बड़ी टीमों में से एक सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ 52 गेंदों में 89 रन बनाए। उनकी इस पारी में 5 चौके और 8 छक्के शामिल थे। उस मैच में रेनेगेड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178/5 का स्कोर बनाया था और 29 रनों से शानदार जीत हासिल की थी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version