Wednesday, June 10

What is the highest successful run chase in Tests at The Oval?: इंग्लैंड और भारत के बीच लंदन के ओवल मैदान पर चल रहे पांचवां टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने तीसरे दिन 374 रनों का विशाल लक्ष्य सामने रखा है। यह लक्ष्य न सिर्फ मैच का रुख तय करेगा, बल्कि इंग्लैंड को इतिहास रचने का मौका भी देगा। लेकिन क्या इंग्लैंड यह स्कोर चेज़ कर पाएगा?

ओवल में रन चेज़ हमेशा से रहा है मुश्किल

ओवल की पिच पर चौथी पारी में बल्लेबाज़ी करना कभी आसान नहीं रहा है। यहां सिर्फ 6 बार ही 200 से ज़्यादा का टारगेट सफलतापूर्वक चेज़ किया गया है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस मैदान पर किसी भी टीम ने आज तक 263 से ज़्यादा का टारगेट चेज़ नहीं किया है।

1902 में हुआ था ओवल में सबसे बड़ा रन चेज़

ओवल में अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज़ मेजबान इंग्लैंड ने 1902 में किया था। उस मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ एक विकेट रहते हुए 263 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया था। यह टेस्ट इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक था और आज तक ओवल में सबसे बड़ी रन चेज़ के रूप में दर्ज है।

पिछले 100 सालों में हुए हैं कुछ ही रन चेज़

1902 के बाद से अब तक कुछ ही मौके आए हैं, जब टीमें ओवल में 200 से ज़्यादा का लक्ष्य चेज़ कर सकी हैं। वेस्टइंडीज ने 1963 और 1988 में क्रमशः 255 और 226 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था। ऑस्ट्रेलिया ने 1972 में 242 रन का पीछा किया, वहीं 2024 में श्रीलंका ने 219 रनों का लक्ष्य चेज़ किया था।

ओवल में भारत का सर्वश्रेष्ठ रन चेज़ कितना रहा?

भारत का ओवल में सबसे सफल रन चेज़ सिर्फ 173 रनों का रहा है, जो 1971 में इंग्लैंड के खिलाफ हुआ था। उस ऐतिहासिक टेस्ट में भारत ने पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज़ जीती थी और यह जीत भारतीय क्रिकेट इतिहास में मील का पत्थर मानी जाती है।

क्या इंग्लैंड तोड़ पाएगा रिकॉर्ड?

अब जबकि इंग्लैंड को 374 रनों का लक्ष्य मिला है, टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही होगी कि वह 122 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सके। इस मैदान पर अब तक 263 रन का पीछा सबसे बड़ी कामयाबी रही है और उससे कहीं ज़्यादा रन बनाना आसान नहीं होगा।

हालांकि, इंग्लैंड की टीम हाल के सालों में कई बड़े रन चेज़ कर चुकी है, लेकिन ओवल की पिच, चौथी पारी का दबाव और भारत की बॉलिंग लाइनअप को देखते हुए यह एक कठिन चुनौती है।

ओवल टेस्ट में सबसे बड़े सफल रन चेज़

263 रन – इंग्लैंड (263/9) बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1902

255 रन – वेस्टइंडीज (255/2) बनाम इंग्लैंड, 1963

242 रन – ऑस्ट्रेलिया (242/5) बनाम इंग्लैंड, 1972

226 रन – वेस्टइंडीज (226/2) बनाम इंग्लैंड, 1988

219 रन – श्रीलंका (219/2) बनाम इंग्लैंड, 2024

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version