Friday, February 20

Test cricket: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने आगामी इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले टेस्ट फॉर्मेट से सन्यास ले लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सभी को दी है। इस फॉर्मेट में विराट कोहली लगातार रन बनाने वाले बल्लेबाजों में भी गिने जाते हैं। लेकिन इस फॉर्मेट में खेलते हुए वह अपने 10,000 रन नहीं पूरे कर पाएं हैं। आइए अब विराट कोहली की तुलना फैब-4 में मौजूद जो रूट, केन विलियमसन और स्टीव स्मिथ से करते हैं।

1. विराट कोहली :-

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में कुल 123 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 210 पारियों में 46.85 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 9,230 रन बनाए हैं। इस दौरान खेलते हुए उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 254 रन का रहा है।

Virat Kohli
Virat Kohli

इस बीच उनके बल्ले से 30 शतक और 31 अर्धशतक भी आए हैं। विराट कोहली ने अपना पहला टेस्ट मैच वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। वहीं इस फॉर्मेट में उनसे ज्यादा टेस्ट रन केवल सचिन तेंदुलकर (15,921), राहुल द्रविड़ (13,265) और सुनील गावस्कर (10,122) ने बनाए हैं।

2. जो रूट :-

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट में 152 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 50.87 की बल्लेबाजी औसत के साथ 12,972 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 36 शतक और 65 अर्धशतक भी आए हैं। इसके अलावा इस फॉर्मेट में 10,000 रन पूरे करने वाले वह 14वें बल्लेबाज बने थे।

Joe Root
Joe Root

इस मामले में उनसे पहले भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, जैक्स कैलिस, द्रविड़, एलिस्टर कुक, कुमार संगाकारा, ब्रायन लारा, शिवनरायण चंद्रपॉल, महेला जयवर्धने, एलन बॉर्डर, स्टीव वॉ, गावस्कर और युनिस खान भी यह कारनामा कर चुके हैं।

3. स्टीव स्मिथ :-

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अभी तक 116 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 56.74 की बल्लेबाजी औसत से 10,271 रन बना लिए हैं। इस दौरान खेलते हुए उनका सर्वोच्च स्कोर 239 रन का रहा है। इसके अलावा इस बीच उनके बल्ले से 36 शतक और 41 अर्धशतक भी आए हैं।

Steve Smith
Steve Smith

वहीं इस मौजूदा समय में वह ‘फैब-4’ में सबसे बेहतर औसत वाले बल्लेबाज भी हैं। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में पूर्व दिग्गज स्टीव वॉ (10,927), एलन बॉर्डर (11,174) और रिकी पोंटिग (13,378) ने 10,000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।

4. केन विलियमसन :-

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने टेस्ट फॉर्मेट में काफी ऊंचाइयों को छुआ है। वहीं इस मौजूदा समय में वह टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफलतम बल्लेबाजों में भी गिने जाते हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने अभी तक अपने देश की तरफ से कुल 105 टेस्ट मैच खेले हैं।

Kane Williamson
Kane Williamson

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 54.88 की बल्लेबाजी औसत के साथ 9,276 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने अभी तक टेस्ट फॉर्मेट में 33 शतक और 37 अर्धशतक भी लगाए हैं। जबकि इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 251 रन का रहा है। इसके अलावा क्रिकेट के इस सबसे लंबे फॉर्मेट में उनके बल्ले से 6 दोहरे शतक भी आए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version