Friday, February 20

Test Debut: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इस समय टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया है। इस बीच वह एक महान बल्लेबाज होने साथ-साथ एक सफल कप्तान भी रहे थे। क्यूंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट को एक नई दिशा दी थी और उन्होंने अपनी कप्तानी में कई युवा खिलाड़ियों को टेस्ट डेब्यू करने का मौका दिया था। इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपनी कप्तानी में कई ऐतिहासिक जीत भी दर्ज की थी। चलिए अब ऐसे में कोहली की कप्तानी में टेस्ट डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

कोहली की कप्तानी में डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज :-

विराट कोहली की कप्तानी में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर ने अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। उनकी कप्तानी में खेलते हुए ही बुमराह अब दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं। बुमराह ने साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

उन्होंने अभी तक 45 टेस्ट मैचों में 19.40 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 205 विकेट लिए हैं। जबकि दूसरी तरफ शार्दुल ठाकुर ने भी साल 2018 में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। वह तब से लेकर अभी तक 11 टेस्ट मैचों में खेलते हुए कुल 31 विकेट लिए हैं।

कोहली की कप्तानी में डेब्यू करने वाले ऑलराउंडर :-

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की कप्तानी में ही हार्दिक पांड्या, जयंत यादव और अक्षर पटेल जैसे ऑलराउंडर खिलाड़ियों ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था। लेकिन इस बीच केवल अक्षर पटेल को छोड़कर हार्दिक और जयंत यादव का टेस्ट करियर ज्यादा सफल नहीं रहा है।

Hardik Pandya
Hardik Pandya

अक्षर पटेल ने इंग्लैंड की टीम के खिलाफ साल 2020 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। जबकि दूसरी तरफ जयंत यादव ने साल 2016 में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ ही अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेला था। इसके अलावा हार्दिक पंड्या ने साल 2017 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला था।

कोहली की कप्तानी में 2 विकेटकीपर और एक स्पिन गेंदबाज पहली बार खेला :-

इस मौजूदा समय में भारत के सबसे सफल टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी अपना पहला टेस्ट मैच कोहली की कप्तानी में ही खेला था। इस स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने साल 2018 में उनकी कप्तानी में ही इंग्लैंड की टीम के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

Rishabh-Pant
Rishabh-Pant

उनके अलावा एक और विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा ने भी साल 2015 में श्रीलंका टीम के खिलाफ उनकी ही कप्तानी में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद से वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। जबकि एक स्पिन गेंदबाज शाहबाज नदीम ने भी साल 2019 में दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ अपना टेस्ट मैच डेब्यू किया था। इसके बाद से उनका टेस्ट करियर ज्यादा अच्छा नहीं रहा है।

कोहली की कप्तानी में इन बल्लेबाजों ने भी किया टेस्ट डेब्यू :-

विराट कोहली की कप्तानी में ही करुण नायर, हनुमा विहारी, पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। लेकिन इस मौजूदा समय में ये सभी बल्लेबाज अभी टीम से बाहर चल रहे हैं। करुण नायर ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2016 में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ खेला था।

Mayank Agarwal
image source vis getty images

जबकि हनुमा बिहारी ने साल 2018 में अपना पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड की टीम के खिलाफ ही खेला था। इसके अलावा पृथ्वी और मयंक ने भी अपना पहला टेस्ट मैच कोहली की कप्तानी में ही क्रमश: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ साल 2018 में ही खेला था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version