Wednesday, February 25

Sachin Tendulkar अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार नर्वस नाइंटीज का शिकार होने वाले बल्लेबाज हैं।

क्रिकेट इतिहास में जब भी कभी सबसे महान खिलाड़ियों का जिक्र होगा, तो उसमें सचिन तेंदुलकर का नाम बड़े ही सम्मान के साथ लिया जाएगा। तेंदुलकर दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाने का कारनामा किया है।

कई सालों से यह वाद-विवाद चल रहा है कि, आने वाले समय में भारत के विराट कोहली उनके 100 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे, क्योंकि उन्होंने वनडे क्रिकेट में 50 शतकों के साथ सचिन (49) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

हालाँकि, तेंदुलकर अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार नर्वस नाइंटीज का शिकार होने के मामले में पहले स्थान पर आते हैं। उनके अलावा, दुनिया का कोई भी बल्लेबाज अब तक 15 से ज्यादा बार 90 से 100 के निजी स्कोर के बीच में आउट नहीं हुआ है, जबकि मास्टर ब्लास्टर के मामले में यह संख्या लगभग दोगुनी है।

28 बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हो चुके हैं सचिन तेंदुलकर

Sachin Tendulkar
Sachin Tendulkar

सचिन अपने अन्तर्राष्ट्रीय करियर में कुल 28 बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं। तेंदुलकर ने अपने अन्तर्राष्ट्रीय करियर में कुल 664 मुकाबले खेले थे और 782 पारियों में बल्लेबाजी की थी। वह वनडे क्रिकेट में 18 बार और टेस्ट क्रिकेट में 10 बार 90 से 100 के बीच आउट हो चुके हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन के बाद सबसे ज्यादा बार नर्वस नाइंटीज का शिकार होने वाले बल्लेबाज न्यूजीलैंड के केन विलियमसन हैं। वह  361 मैचों में 15 बार 90 से 100 के बीच आउट हो चुके हैं। इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स और भारत के राहुल द्रविड़ 14-14 बार शतक बनाने से बेहद ही कम रनों से चूक गए हैं।

सबसे ज्यादा बार नर्वस नाइंटीज का शिकार होने वाले बल्लेबाज

1989-2013 664 782 74 34357 248* 48.52 100 164 28
2010-2024 361 429 47 18420 251 48.21 45 100 15
2004-2018 420 484 68 20014 278* 48.11 47 109 14
1996-2012 509 605 72 24208 270 45.41 48 146 14
1995-2014 519 617 97 25534 224 49.10 62 149 13
1995-2012 560 668 70 27483 257 45.95 71 146 13
1991-2007 499 551 76 20580 329 43.32 35 129 12

 

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version