Monday, February 2

IND U19 vs PAK U19: अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में इस बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम को 191 रनों के बड़े अंतर से हराकर खिताब जीतकर अपने नाम कर लिया है। वहीं इस बार फाइनल मैच में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को 348 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया था। इसके बाद इन रनों का पीछा करने आई भारतीय टीम 156 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इसके अलावा इस बार खिताब को जीतने के बाद पाकिस्तान टीम को इनाम राशि के तौर पर 15000 USA डॉलर मिले थे। जबकि भारतीय टीम को 13.43 लाख रूपये मिले हैं।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इनामी राशि में से मिलेंगे बहुत कम पैसे :-

इसके अलावा अब सभी क्रिकेट फैंस के मन में आ रहा होगा कि इस छोटी सी इनामी राशि में से सभी खिलाड़ियों को कितने-कितने रुपये मिलने वाले हैं। वहीं इस बार अंडर-19 एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान के स्क्वाड में कुल 15 खिलाड़ी शामिल थे। जबकि हेड कोच समेत सपोर्ट स्टाफ भी मौजूद था।

Pakistan U19 cricket team
Pakistan U19 cricket team

तभी तो अब ऐसे में इन पैसों को सभी में बांटा जाए तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खाता में 1 लाख रुपये से भी कम पैसे आने वाले हैं। जबकि किसी भी बड़े टूर्नामेंट को जीतने के बाद खिलाड़ियों को इससे कही ज्यादा इनामी राशि मिलती है।

समीर मिन्हास ने जीते 2 अवॉर्ड :-

पाकिस्तान अंडर-19 टीम के लिए इस खिताबी जीत में बल्लेबाज समीर मिन्हास ने काफी शानदार बल्लेबाजी की थी। इस फाइनल मैच में भी उन्होंने 113 गेंदों पर 172 रनों की तूफानी पारी खेली थी। उनकी इस पारी के दौरान हमें 17 चौके और 9 छक्के भी देखने को मिले थे।

Sameer Minhas
Sameer Minhas

तभी तो इस मैच में उनके शानदार प्रदर्शन के चलते हुए समीर मिन्हास को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए बाद में उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था।

इससे पहले पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही थी टीम इंडिया :-

इस मैच को हारने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही थी। लेकिन फाइनल मैच में पाकिस्तान की टीम ने भारतीय टीम का विजय रथ रोक दिया है। लेकिन इससे पहले टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान की टीम को हराया था। जबकि इस बार फाइनल मैच में भारतीय टीम पाकिस्तान से हार गई है।

Sameer Minhas
Sameer Minhas

वहीं इस फाइनल मैच में पाकिस्तान की टीम ने भारतीय टीम को 191 रनों के बड़े अंतर से हराया है। इसके अलावा पाकिस्तान की टीम ने दूसरी बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीता है। जबकि भारतीय टीम ने यह टूर्नामेंट सबसे ज्यादा 6 बार जीता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version