Wednesday, June 17

BWF World Tour Finals: भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले में चीन के लियांग वेई केंग और वांग चांग से हारकर बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स से बाहर हो गई है। जबकि इससे पहले सात्विक और चिराग ने ग्रुप चरण में इसी चीनी जोड़ी को हराया था।

इसके बाद अब सेमीफाइनल मैच में उनकी प्रतिद्वंद्वी चीनी जोड़ी ने अहम मौकों पर शानदार खेल दिखाते हुए मैच का पास ही पलट कर रख दिया है। क्यूंकि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में भारतीय स्टार जोड़ी को एक भी हार नहीं मिली थी। इसके बाद अब सेमीफाइनल की इस हार के कारण वे फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय पुरुष युगल जोड़ी बनने से चूक गए हैं।

सेमीफाइनल में हारी भारतीय शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी :-

भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को बीते दिन सेमीफाइनल मैच में चीन के लियांग वेई केंग और वांग चांग से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं अब इस हार के चलते भारतीय जोड़ी को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स से बाहर हों आपदा है।

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty
Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty

लेकिन इस भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल मैच की शानदार शुरुआत करते हुए पहला गेम 21-10 से जीत लिया था। लेकिन इसके बाद भारतीय जोड़ी अपनी लय को बरकरार नहीं रख पाई। इसके बाद एक घंटे तीन मिनट तक चले इस रोमांचक मैच में भारतीय जोड़ी को 21-10, 17-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा है।

चीनी जोड़ी ने लिया ग्रुप चरण की हार का बदला :-

इस बीच गौर करने वाली बात है कि सात्विक और चिराग की भारतीय जोड़ी ने इससे पहले ग्रुप चरण में इसी चीनी जोड़ी को हराया था। लेकिन इस बार सेमीफाइनल मैच में चीनी प्रतिद्वंद्वी जोड़ी ने अहम मौकों पर शानदार खेल दिखाते हुए मैच का पास ही पलट कर रख दिया है। क्यूंकि इससे पहले इस टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में भारतीय जोड़ी को कोई हार नहीं मिली थी।

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty
Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty

लेकिन अब इस सेमीफाइनल की हार के कारण वे फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय पुरुष युगल जोड़ी बनने से चूक गए हैं। इसके अलावा भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने इस सत्र के अंतिम टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक पहुंचकर इतिहास रचते हुए बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय पुरुष युगल जोड़ी बनने का गौरव भी हासिल कर लिया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version