Thursday, March 19

IND W vs SL W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी20 मैच में श्रीलंका की महिला टीम को 8 विकेट से हरा दिया है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच यह मैच विशाखापट्टन में खेला गया था। इसके चलते हुए अब भारतीय टीम ने 5 टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर और 32 गेंद शेष रहते हुए इस टारगेट को हासिल कर लिया। वहीं इस मैच में भारत के लिए जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार अर्धशतक लगाया है। जबकि स्मृति मंधाना ने भी अपनी टीम के लिए 25 रनों की पारी खेली।

मंधाना और जेमिमा के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी :-

श्रीलंका महिला टीम के द्वारा दिए गए 122 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई भारतीय महिला टीम ने केवल 13 रन के स्कोर पर ही अपना पहला विकेट शैफाली वर्मा के रूप में गंवा दिया था। इस मैच में शैफाली वर्मा 5 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हुईं थी।

Jemimah Rodrigues
Jemimah Rodrigues

वहीं इसके बाद स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के बीच दूसरे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी हुई थी। इसके बाद फिर स्मृति मंधाना आउट हो गई। इस मैच वह 25 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत भारतीय टीम को जीत दिलाकर लौटी।

जेमिमा रोड्रिग्स ने लगाया शानदार अर्धशतक :-

इस मैच में भारतीय की स्टार महिला बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने 44 गेंदों पर 69 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली। वहीं उनकी इस पारी के दौरान हमें उनके बल्ले से 10 चौके भी देखने को मिले।

Jemimah Rodrigues
Jemimah Rodrigues

उनके अलावा अंत तक टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 16 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद लौटी। इस मैच में उनके बल्ले से भी एक चौका देखने को मिला था। जबकि श्रीलंका की टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए इनोका राणावीरा और काव्या कविंदी ने 1-1 विकेट लिया था।

ऐसी रही थी श्रीलंका की बल्लेबाजी :-

इस मैच में टॉस हारकर श्रीलंका की टीम को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी थी। इसके चलते हुए श्रीलंका की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए थे। श्रीलंका की तरफ से इस मैच में सबसे ज्यादा 39 रन विश्मी गुणरत्ने ने बनाए थे।

Indian women cricket team
Indian women cricket team

उनकी इस पारी में हमें एक चौका और एक छक्का भी देखने को मिला था। इसके अलावा सिनी परेरा 23 गेंद पर 20 रन और हर्षिता समरविक्रमा 23 गेंद पर 21 रन बनाए। इस बीच अगर भारत की गेंदबाजी की बात करें तो उनके लिए दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़ और श्री चरणी को 1-1 विकेट मिला था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version