Friday, March 13

IND W vs AUS W: आज यानि 30 अक्टूबर को महिला विश्वकप 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच सेमीफाइनल का मैच खेला जाने वाला है। वहीं आज इस मैच में जो भी टीम जीतेगी वह टूर्नामेंट के फाइनल में एंट्री कर लेगी। जहां पर उनका सामना आगामी 2 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के साथ होगा।

इसके अलावा टूर्नामेंट के लीग चरण के समाप्त होते-होते आखिरकार भारतीय टीम अपनी जीत की पटरी पर लौट आई है। तभी तो अब इस काफी अहम मैच में टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया को मात देने के लिए स्मृति मंधाना का चलना बेहद जरूरी है। क्यूंकि उनका कंगारू महिला टीम के खिलाफ वनडे में अभी तक रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड :-

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करना काफी रास आता है। क्यूंकि उन्होंने इस टीम के खिलाफ अभी तक 20 वनडे मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 50 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 996 रन बनाए हैं।

Smriti Mandhana
Smriti Mandhana

जबकि इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक और 4 शतक भी देखने को मिले हैं। वहीं इस दौरान खेलते हुए उनका सर्वोच्च स्कोर 125 रन का रहा है। इसके अलावा कंगारू टीम के खिलाफ खेलते हुए उनका स्ट्राइक-रेट 108 पहुंच जाता है। जबकि उनका करियर स्ट्राइक-रेट 90 का है।

बीते 5 मुकाबलों में रहा है शानदार प्रदर्शन :-

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ बीते 5 मुकाबलों में स्मृति मंधाना ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा इस टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 330 रन बनाए थे।

Smriti Mandhana
Smriti Mandhana

इस मैच में भी मंधाना ने 66 गेंदों का सामना कर 80 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने आखिरी 4 पारियों में 105, 58, 117 और 115 का स्कोर खड़ा किया था। तभी तो उनके ये आंकड़े 7 बार की विश्व चैंपियन टीम की भी टेंशन बढ़ा देने के लिए काफी हैं।

आज कितने बजे शुरू होगा मैच :-

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच आज दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला नवी मुंबई के डिवाई पाटिल स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरू हो जाएगा। जबकि इस मैच के टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान 2:30 बजे मैदान पर आएंगे। वहीं इस मैच को आप लाइव स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉट-स्टार एप पर देख सकते हैं।

Smriti Mandhana
Smriti Mandhana

इसके अलावा भारत-ऑस्ट्रेलिया में से जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वह आगामी 2 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगी। क्यूंकि बीते बुधवार को अफ्रीकी टीम की महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड की महिला टीम को पहले सेमीफाइनल में 125 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version