
Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत होने मे अब कुछ ही दिनों का समय बचा हुआ है और दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। दरअसल, लगभग 8 सालों के लंबे अंतराल के बाद यह टूर्नामेंट दोबारा शुरू होने जा रहा है और इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान के पास है।
बता दें कि, इस टूर्नामेंट की मेजबानी भले ही इस बार पाकिस्तान के पास है लेकिन यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा और जहां इस बार टीम इंडिया के सभी मैच लगभग यूएई मे होंगे और पाकिस्तान के सभी मैच कराची, रावलपिंडी और लाहौर के मैदान पर खेले जाएंगे।
इसी बीच खबर आई है कि, 28 जनवरी से पाकिस्तान मे होने वाले मैचों के लिए दोपहर बाद से ऑनलाइन टिकट मिलना शुरु हो जाएगा। आज के इस आर्टिकल मे हम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑनलाइन टिकट कैसे बुक करें और इस टूर्नामेंट में कौन-कौन सी टीमें शामिल होंगी इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
चैपियंस ट्रॉफी का पहला मुकाबला कब खेला जाएगा ?

चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) का आगाज 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मुकाबले के साथ शुरू हो रहा है और आईसीसी ने बताया है कि चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा।
इस बार कुल मिलाकर आठ टीमें इस टूर्नामेंट मे हिस्सा ले रहीं हैं। पाकिस्तान में जहां एक ओर लाहौर, रावलपिंडी और कराची में मैच होंगे, वहीं भारतीय टीम दुबई में खेलती हुई नजर आएगी।
बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी का आखिरी सीजन साल 2017 में खेला गया था, लेकिन इसके बाद इसे बंद कर दिया गया था और अब फिर से इसे शुरू किया जा रहा है। इस बीच खास बात ये भी है कि करीब 28 साल बाद पाकिस्तान किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। साल 1996 में यहां पर वर्ल्ड कप हुआ था, उसके बाद अब चैंपियंस ट्रॉफी हो रही है।
Champions Trophy 2025 के लिए ऑनलाइन टिकट कैसे बुक करें?

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इस बार पाकिस्तान इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रही है, जिसके लिए दुनिया भर के सभी क्रिकेट फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार भी है।
यह टूर्नामेंट 3 शहरों मे खेला जाएगा जिसके लिए आप आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं, जबकि फिजिकल टिकट आप 3 फरवरी से पाकिस्तान भर मे TCS एक्सप्रेस केंद्रों से खरीद सकेंगे।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के टिकट कैसे और कहां से खरीदें?
बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी मैचों के टिकट के लिए आपको आईसीसी की वेबसाइट www.icc.com पर जाना होगा। ICC की वेबसाइट ही एकमात्र ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जिसके ज़रिए सभी क्रिकेट फैंस अपना टिकट आसानी से बुक कर सकते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सामान्य स्टैन्ड टिकट की कीमत 1000 पाकिस्तानी रुपये जिसे कीमत भारतीय रुपये मे लगभग 310 रुपये से शुरू है। इसमे प्रीमियम सिटिंग विकल्प 1500 पाकिस्तानी रुपये जिसे भारतीय रुपये मे करीब 464 रुपये मे खरीद सकेंगे।
Champions Trophy 2025: भारतीय मैचों के लिए अभी नहीं जारी हुए हैं टिकट
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम के सभी मुकाबले यूएई मे खेले जाएंगे जिसके लिए अभी टिकट जारी नहीं किए गए हैं। आने वाले भारत के ग्रुप स्टेजों के मैचों के लिए जल्द ही टिकट बिक्री की घोषणा कर दी जाएगी।
इसके अलावा, 9 मार्च को होने वाले फाइनल मुकाबलों के लिए सेमीफाइनल के सभी मैच समाप्त होने के बाद आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आप टिकट बुक कर सकेंगे।
पाकिस्तान क्रिकेट के लिए यह एक ऐतिहासिक पल

टूर्नामेंट डायरेक्टर सुमैर अहमद सैयद ने बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट के लिए यह टूर्नामेंट बहुत ही खास रहने वाला है क्यूंकि लगभग 28 सालों के लंबे अंतराल के बाद पाकिस्तान की धरती पर कोई भी आईसीसी टूर्नामेंट होने जा रहा है। उन्होंने इस मुकाबलों के लिए बहुत ही किफायती दामों मे मिलने वाले टिकट के लिए उन्होंने सराहना भी की है।
दोपहर 1.30 बजे से खेले जाएंगे भारत के सभी मैच
चैंपियंस ट्रॉफी मे इस बार भारत के सभी मुकाबले यूएई मे खेले जाएंगे और भारतीय फैंस दोपहर 1.30 बजे से मैच का आनंद उठा पाएंगे। बता दें कि, यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से लेकर 9 मार्च 2025 तक चलने वाला है और यह तीन शहरों मे खेला जाएगा।
Champions Trophy 2025 के लिए ग्रुप स्टेज
ग्रुप ए: पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश
ग्रुप बी: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

