पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत हो चुकी हैं। हालाँकि मैच सिर्फ दो ही ग्राउंड में खेले जायेंगे। जबकि, उसमें फैंस की एंट्री नहीं होगी। इस सीजन मुकाबले काफी वनसाइडेड रहे हैं।

सीजन का पांचवा और अहम मुकाबला हैदराबाद किंग्समैन और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जायेगा। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग 11, मौसम का हाल।

हैदराबाद किंग्समैन बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स हेड टू हेड

हैदराबाद किंग्समैन बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच अब तक एक भी मैच नहीं खेला गया है। यह पहला मौका है जब दोनों टीमें इस लीग में खेल रही होंगी।

गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट

गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यहां पर शुरू में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग भी मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच प्रोग्रेस करता रहता है, यह विकेट बैटिंग के लिए और अच्छा होता जाता है और शॉट्स लगाना आसान होता जाता है।

गद्दाफी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 177-185 रन हैं। कोई भी टीम अगर इससे ज्यादा स्कोर बनाती हैं। तो उसके मैच जीतने के चांस बहुत ज्यादा हो जाते हैं। इस विकेट पर तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती हैं और वो ही ज्यादा विकेट लेते हैं। पिछले 10 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 65% यानी 81 विकेट और स्पिनर्स ने 35% मतलब 43 विकेट चटकाए हैं।

एवरेज पहली पारी स्कोर: 177-185 रन

एवरेज दूसरी पारी स्कोर: 151-162 रन

पेसर्स के विकेट: 65% (81 विकेट)

स्पिनर्स के विकेट: 35% (43 विकेट)

कैसा रहेगा आज लाहौर का मौसम?

मौसम विज्ञान के अनुसार 29 मार्च को लाहौर का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 22 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।

कब और कहां देखें हैदराबाद किंग्समैन बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स मैच?

हैदराबाद किंग्समैन बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच आज यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। मैच का प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग भारत में नहीं होगी। हालाँकि मीडिया ख़बरों की मानें, तो पीसीबी अपने यूट्यूब चैनल में लाइव स्ट्रीमिंग कर सकती हैं।

हैदराबाद किंग्समैन और क्वेटा ग्लैडिएटर्स संभावित प्लेइंग 11

क्वेटा ग्लैडिएटर्स संभावित प्लेइंग 11

सऊद शकील (कप्तान), शमील हुसैन, ख्वाजा नफे, राइली रूसो, हसन नवाज, बेन मैकडरमोट (विकेटकीपर), टॉम कुरेन, अहमद डेनियल, अल्ज़ारी जोसेफ, अबरार अहमद, उस्मान तारिक

हैदराबाद किंग्समैन संभावित प्लेइंग 11

सईम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन (कप्तान), कुसल परेरा, इरफान खान, रिजवान महमूद, हसन खान, हम्माद आजम, रिले मेरेडिथ, आकिफ जावेद, मोहम्मद अली

हैदराबाद किंग्समैन और क्वेटा ग्लैडिएटर्स: इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

सैम आयूब (हैदराबाद किंग्समैन)

पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज सैम आयूब इस मैच में अपनी टीम के लिए एक्स फैक्टर हो सकते हैं। गेंदबाजी से तो वो अच्छा कर रहे हैं और अब वो बल्लेबाजी में भी फॉर्म में वापस आते हुए नजर आ रहे हैं।

उस्मान तारिक ( क्वेटा ग्लैडिएटर्स)

उस्मान तारिक की भूमिका इस मैच में अहम रहेगी। क्योंकि उनके गेंदबाजी एक्शन पर अभी भी संदेह बना हुआ है और बल्लेबाज उनको पढ़ नहीं पा रहे हैं जिसकी वजह से वो इस मैच में खतरनाक हो सकते हैं।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version