Friday, March 13

क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने यूएसए क्रिकेट बोर्ड की सदस्यता को रद्द कर दिया है। आईसीसी ने लगातार अपने दायित्वों के बार-बार उल्लंघन करने के चलते उन्हें सस्पेंड कर दिया है। हालाँकि इसके बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या अब यूएसए की टीम अगले साल भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भाग ले पाएगी या नहीं?

लगातार नियमों का उल्लंघन करने के चलते लिया निर्णय

ICC Bans USA Cricket Team Can They Take Part In T20 World Cup
ICC Bans USA Cricket Team Can They Take Part In T20 World Cup

मीडिया ख़बरों के अनुसार, आईसीसी ने यह कार्रवाई एक सदस्य के रूप में अपने दायित्वों के बार-बार उल्लंघन के चलते की है। हालाँकि, बोर्ड ने यूएसए क्रिकेट टीम को मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में भाग लेने की अनुमति दे दी है।

दरअसल, आईसीसी को पिछले कुछ समय से बोर्ड के खिलाफ शिकायतें मिल रही हैं। यह पहली बार तब सामने आया जब आईसीसी ने पिछले साल श्रीलंका में अपने वार्षिक सम्मेलन में अमेरिकी क्रिकेट बोर्ड को नोटिस जारी किया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने में नहीं आएगी कोई बाधा

अगले साल की शुरुआत में इंडिया और श्रीलंका की मेज़बानी में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है और वो उसमें भाग ले सकती हैं। यूएसए क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष वेणु पिसीके के हवाले से बताया कि आईसीसी ने अभी तक निलंबन के संबंध में उनसे संपर्क नहीं किया है। ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिकी क्रिकेट टीम 2028 के ओलंपिक खेलों में मेज़बान के तौर पर हिस्सा लेगी।

हालाँकि, आईसीसी ने इस बात की भी पुष्टि की है कि यूएसए की टीम आईसीसी टूर्नामेंट में भाग ले सकती है। उनके द्वारा जारी बयान में कहा गया, “आईसीसी बोर्ड ने फैसला किया है कि वो लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक गेम्स में भाग ले सकती हैं। लेकिन अब से उनकी टीम के मैनेजमेंट की जिम्मेदारी आईसीसी या उनके नामित प्रतिनिधियों के द्वारा की जाएगी।

इस साल सिंगापुर में हुई एक बैठक में, आईसीसी ने बोर्ड को एक ढाँचा तैयार करने के लिए तीन महीने का समय दिया। इसका असर 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट पर नहीं पड़ेगा।

बोर्ड को सुधार करने के लिए दिया गया था एक साल का समय

अमेरिकी क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष वेणु पिसीके ने आईसीसी और संयुक्त राज्य अमेरिका ओलंपिक और पैरालंपिक समिति दोनों के निर्देशों का विरोध किया, जिसमें नेतृत्व में बदलाव की मांग की गई थी, जिसके बाद बोर्ड को पिछले साल जुलाई में एक नोटिस भेजा गया था। आईसीसी ने बोर्ड को एक साल के भीतर सुधार करने का समय दिया था, लेकिन समय बीत जाने के बाद भी कुछ नहीं हुआ।

इस कार्रवाई से पहले, आईसीसी ने 19 जुलाई को हुई एक बैठक में यूएसए बोर्ड को तीन महीने का विस्तार दिया था, लेकिन यूएसए बोर्ड अपने फैसले पर अड़ा रहा। अब आईसीसी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए यूएसए क्रिकेट बोर्ड को निलंबित कर दिया है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version