Thursday, March 19

ICC Player Of The Month: जून 2024 के लिए ICC प्लेयर्स ऑफ द मंथ अवार्ड का ऐलान कर दिया गया है. मेंस आईसीसी प्लेयर्स ऑफ द मंथ का अवार्ड टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने जीता है और वुमेंस में महिला खिलाड़ी स्मृति मंधना ने जीता है. जून के महीने में ही ICC टी20 वर्ल्ड कप का टूर्नामेंट खेला गया था. और इस अवार्ड को टूर्नामेंट के प्रदर्शन को देखते हुए तीन नाम जारी किए गये हैं.

ICC Player Of The Month: रोहित शर्मा से भी आगे निकले बुमराह जमाया मेंस अवार्ड पर कब्जा, वुमेंस में इस खिलाड़ी के नाम रहा ICC अवार्ड
ICC Player Of The Month: रोहित शर्मा से भी आगे निकले बुमराह जमाया मेंस अवार्ड पर कब्जा, वुमेंस में इस खिलाड़ी के नाम रहा ICC अवार्ड

जसप्रीत बुमराह के साथ टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमदुल्लाह गुरबाज को इस अवार्ड के लिए चुना गया है. बुमराह को ICC टी20 वर्ल्ड कप 2024 में प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था. 30 साल के बुमराह ने इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया और अपने नाम 4.17 इकॉनमी के साथ 15 विकेट भी अपने नाम किए. 

ICC Player Of The Month: फेमिली को किया डेडीकेट ICC अवार्ड 

जसप्रीत बुमराह ने इस अवार्ड को अपने परिवार को डेडीकेट किया है. उन्होंने कहा जून ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बनकर मुझे बहुत ही खुशी मिल रही है. पिछले कुछ दिन हम लोगों के लिए बहुत ही शानदार रहा हैं. शानदार प्रदर्शन करने के साथ चैंपियन बनना बहुत ही खास है और हम सभी के लिए ये बहुत ही गर्व की बात है.इन सभी यादों को मै हमेशा अपने साथ रखूँगा.

ICC Player Of The Month: रोहित शर्मा से भी आगे निकले बुमराह जमाया मेंस अवार्ड पर कब्जा, वुमेंस में इस खिलाड़ी के नाम रहा ICC अवार्ड
ICC Player Of The Month: रोहित शर्मा से भी आगे निकले बुमराह जमाया मेंस अवार्ड पर कब्जा, वुमेंस में इस खिलाड़ी के नाम रहा ICC अवार्ड

इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा और गुरबाज को शानदार प्रदर्शन करने के लिए बधाई देता हूँ.अंत में, मै अपने सभी साथी खिलाड़ी और कोचों को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं.

ICC Player Of The Month: स्मृति मांधाता को मिला अवार्ड 

ICC Player Of The Month: रोहित शर्मा से भी आगे निकले बुमराह जमाया मेंस अवार्ड पर कब्जा, वुमेंस में इस खिलाड़ी के नाम रहा ICC अवार्ड
ICC Player Of The Month: रोहित शर्मा से भी आगे निकले बुमराह जमाया मेंस अवार्ड पर कब्जा, वुमेंस में इस खिलाड़ी के नाम रहा ICC अवार्ड

वुमेंस आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मांधाना ने जीता है. उन्होंने जून में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में 113, 136 और 90 रनों की पारी खेली थी.इसके अलावा एक मात्र टेस्ट मैच में उन्होंने शतक भी लगाया. स्मृति ने यह अवार्ड जीतने पर खुशी जताई है और कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि आगे भी वह टीम को जीत दिलाने में इस तरह की  भूमिका अदा करती रहेंगी. 

यह भी पढ़ें:-Team India Prize Money: जानिए, 1983 से 2024 तक भारत की चैंपियन टीमों को BCCI ने प्राइज़ मनी में कब कितने पैसे दिए?

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version