आईसीसी की तरफ से हाल में ही वनडे और टी-20 व टेस्ट रैंकिंग में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इससे पहले भारत में ही आईसीसी वनडे विश्वकप खेला गया। ये ही कारण था कि इस दौरान किसी ने भी टेस्ट और टी-20 क्रिकेट में ध्यान नहीं दिया। विश्वकप के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई। इस सीरीज को टीम इंडिया ने 4-1 के अंतर से अपने नाम किया। इसी बीच यदि हम आईसीसी के द्वारा क्रिकेट की तीनों फॉर्मेट्स में की गई रैंकिंग पर ध्यान दें तो पाएंगे कि टीम इंडिया सभी में टॉप पर हैं।
भारतीय टीम ने रचा इतिहास
इसके अलावा भारतीय टीम ने एक ऐसा कारनामा कर दिया है, जिसे अब तक दुनिया की कोई भी टीम नहीं कर पाई है। दरअसल, अब भारतीय टीम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी-20 क्रिकेट में टॉप पर बनी हुई है। अब टीम इंडिया ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बन चुकी है। इससे पहले किसी भी टीम ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट्स पर एक साथ टॉप में होने का गौरव हासिल नहीं किया है।

तीनों फॉर्मेट्स पर भारत टॉप पर
इस वक्त भारतीय टीम टी-20 में कुल 265 की रेटिंग पाइंट्स के साथ पहले स्थान पर हैं। इसके बाद इंग्लैंड 265 के साथ दूसरे और 255 रेटिंग के साथ न्यूजीलैंड की तीसरे स्थान पर है। वनडे क्रिकेट की तो 121 रेटिंग के साथ भारत यहां पर भी पहले स्थान पर ही है। अगर बात करें टेस्ट की तो यहां पर भी भारतीय टीम टॉप पर बनी हुई है। हांलाकि आईसीसी के द्वारा जारी की गई लिस्ट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के पास कुल 118 रेटिंग पाइंट्स हैं। लेकिन भारत इसमें भी पहले ही स्थान पर है।
ये भी पढ़ें: ये हैं IPL के सबसे दस धाकड़ गेंदबाज… चहल का नंबर देखकर दंग रह जाएंगे आप!
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on







