Monday, February 2

ICC T20 World Cup:- इस बार टी 20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन 2 जून से हो रहा है। इस मेगा टूर्नामेंट का आगाज वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी हो रहा है। यह क्रिकेट का सबसे छोटा फॉर्मेट है। तभी तो इस सबसे छोटे फॉर्मेट के क्रिकेट में बल्लेबाजों को काफी रन बनाते हुए देखा जाता है। इसके अलावा इस फॉर्मेट में गेंदबाज भी जमकर बरसते है। विकेटकीपर्स भी इस फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते है।

तो आइये इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताते है टी 20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा आउट करने वाले टॉप 5 विकेटकीपर्स बल्लेबाजों के बारे में।

टी 20 विश्व कप में सबसे ज्यादा आउट करने वाले टॉप-5 विकेटकीपर्स बल्लेबाज :-

एमएस धोनी :- टी 20 विश्व कप में सबसे ज्यादा आउट करने वाले टॉप-5 विकेटकीपर्स बल्लेबाज की लिस्ट में पहले नंबर पर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। उन्होंने टी 20 विश्व कप के इतिहास में अब तक 32 मुकाबलों में 21 कैच लिए है। और 11 बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया है। महेंद्र सिंह धोनी अपनी स्टंप के पीछे की स्मार्ट विकेटकीपिंग के लिए जाने जाते है।

ICC T20 World Cup: जानिए टी 20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा आउट करने वाले टॉप-5 विकेटकीपर्स के बारे में

कमरान अकमल :- टी 20 विश्व कप में सबसे ज्यादा आउट करने वाले टॉप-5 विकेटकीपर्स बल्लेबाज की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल है। उन्होंने अब तक 30 मैच खेलते हुए 30 बल्लेबाजों को ही आउट किया है। कामरान अकमल ने अभी तक 12 कैच पकडे है और 18 खिलाडियों को स्टंप आउट किया है।

ICC T20 World Cup: जानिए टी 20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा आउट करने वाले टॉप-5 विकेटकीपर्स के बारे में

दिनेश रामदीन :- टी 20 विश्व कप में सबसे ज्यादा आउट करने वाले टॉप-5 विकेटकीपर्स बल्लेबाज की लिस्ट में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश रामदीन है। उन्होंने 29 मुकाबलों में अब तक 29 बल्लेबाजों को ही आउट किया है। दिनेश रामदीन ने 18 कैच भी पकडे है और 9 खिलाडियों को स्टंप भी आउट किया है।

ICC T20 World Cup: जानिए टी 20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा आउट करने वाले टॉप-5 विकेटकीपर्स के बारे में

कुमार संगाकारा :- टी 20 विश्व कप में सबसे ज्यादा आउट करने वाले टॉप-5 विकेटकीपर्स बल्लेबाज की लिस्ट में चौथे नंबर पर श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा का नाम आता है। जिन्होंने 31 मैचों में 26 बल्लेबाजों को आउट किया है। कुमार संगकारा ने इस दौरान 12 कैच पकडे है और 14 खिलाडियों को स्टंप आउट किया है।

ICC T20 World Cup: जानिए टी 20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा आउट करने वाले टॉप-5 विकेटकीपर्स के बारे में

क्विंटन डिकॉक :- इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का नाम आता है। उन्होंने अभी तक टी 20 विश्व कप में 22 बल्लेबाजों को आउट किया है। क्विंटन डी कॉक ने 18 मुकाबलों में 17 कैच पकड़े है और 5 खिलाडियों को स्टंप आउट किया है। इसके अलावा वहीं इस समय एकलौते ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज है जो इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे है।

ICC T20 World Cup: जानिए टी 20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा आउट करने वाले टॉप-5 विकेटकीपर्स के बारे में

ये भी पढ़ें: पेरिस ओंलपिक से पहले बैडमिंटन खिलाड़ियों को मिलेगा ये बेहतरीन मौका

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version