Saturday, March 21

ICC Test Rankings: आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में एक बार​ फिर से भयंकर बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, अभी टॉप 2 की रैंकिंग में बदलाव कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस बीच इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट को रेटिंग में नुकसान उठाना पड़ा है। लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को टेस्ट रेंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। विराट कोहली को हल्का सा नुकसान उठाना पड़ा है, लेकिन वे अभी भी टॉप 10 में बरकरार हैं।

जो रूट को रेटिंग में हुआ नुकसान, इसके बाद भी पहले नंबर पर बरकरार

ICC Test Rankings Rishabh Pant overtakes Virat Kohli in Test rankings
ICC Test Rankings-Virat Kohli/Getty Images

आईसीसी की ओर से जारी की गई नई टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के जो रूट नंबर एक बल्लेबाज हैं। हालांकि, इससे पहले उनकी रेटिंग 932 तक जा पहुंची थी लेकिन वो अब घटकर 917 तक चली गई है। इसके बाद भी वे नंबर एक की कुर्सी पर अभी तक काबिज हैं। वहीं न्यूजीलैंड के केन विलियमसन 821 की रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। उनके अलावा इतना पिछली बार लंबी छलांग लगाने वाले हैरी ब्रूक अब एक स्थान नीचे यानी नंबर तीन पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 803 की हो गई है। 

यशस्वी जायसवाल भी टॉप 10 में बरकरार

इस बीच टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अब 780 की रेटिंग के साथ नंबर 4 पर बने हुए हैं। उनका प्रदर्शन पिछले मैच में ठीक-ठाक रहा था इसलिए उनकी रेंकिंग पर कुछ भी असर नहीं पड़ा है। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ भी 757 की रेटिंग के साथ नंबर 5 पर बने हुए हैं। 

ऋषभ पंत को मिला तीन स्थानों का उछाल

ICC Test Rankings: Rishabh Pant overtakes Virat Kohli in Test rankings
Virat Kohli with Rishabh Pant-ICC Test Rankings/Getty Images

अब बात अगर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की करें तो उन्होंने एक साथ तीन स्थानों की छलांग मारी है। वे अब 745 की रेटिंग के साथ नंबर 6 पर पहुंचने में कामयाब हुए हैं। भारतीय टीम बेंगलुरु में भले ही न्यूजीलैंड से हार गई हो, लेकिन पंत के बल्ले से उस मुकाबले में 99 रनों की जबरदस्त पारी आई थी। इसका फायदा उन्हें रैंकिंग में साफ तौर पर मिलता हुआ नजर आ आया है। 

विराट कोहली के साथ-साथ इन खिलाड़ियों को भी हुआ एक स्थान का नुकसान

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाजों में शुमार उस्मान ख्वाजा को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे अब 728 की रेटिंग के साथ नंबर 7 पर चले गए हैं तो वहीं भारतीय दिग्गज विराट कोहली को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे अब 720 की रेटिंग के साथ नंबर आठ पर चले गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन की रेटिंग भी 720 की है, इसलिए वे भी कोहली के साथ संयुक्त रूप से नंबर 8 पर हैं। 

ICC Test Rankings Rishabh Pant overtakes Virat Kohli in Test rankings
कामेंदु मेंडिस-ICC Test Rankings/Getty Images

श्रीलंका के कामेंदु मेंडिस को अपने अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला है। वे अब 716 की रेटिंग के साथ नंबर 10 पर पहुंच गए हैं। उन्हें एक स्थान का फायदा मिलता हुआ। इंग्लैंड के बेन डकेट टॉप 10 के काफी करीब हैं। उन्होंने तीन स्थानों की छलांग के साथ नंबर 11 की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। उनकी रेटिंग 706 की है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version