Thursday, June 18

क्रिकेट की दुनिया से एक बेहद खास और गर्व करने वाली खबर सामने आई है। अफ्रीका के छोटे से देश तंजानिया ने वो कारनामा कर दिखाया है, जिसका सपना हर क्रिकेट खेलने वाला देश देखता है। तंजानिया की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है और इसके साथ ही क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

अफ्रीकी रीजनल क्वालिफायर में शानदार प्रदर्शन

Tanzania Cricket Team
Tanzania Cricket Team/Getty Images

तंजानिया की टीम ने अफ्रीकन रीजनल क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट में अपने सभी 5 मैच जीतकर क्वालीफाई किया। ये जीत सिर्फ जीत नहीं थी, बल्कि एक पूरे देश के क्रिकेट सपने को साकार करने वाली कहानी है। अगस्त 2024 में डिवीजन 2 से शुरुआत करने के बाद टीम ने ग्रुप स्टेज में 3 मैच, फिर सेमीफाइनल में रवांडा और फाइनल में सिएरा लियोन को हराया। इसके बाद डिवीजन 1 में पहुंचकर टीम ने सभी 5 मुकाबले अपने नाम किए और 10 अंकों के साथ टॉप पर रहते हुए वर्ल्ड कप का टिकट पक्का कर लिया।

U19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अब तंजानिया भी मैदान में

तंजानिया अब जनवरी 2026 में जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले ICC U19 वर्ल्ड कप में भाग लेगा। ये टूर्नामेंट कुल 16 टीमों के बीच खेला जाएगा, जिसमें तंजानिया अब 12वीं टीम के रूप में शामिल हो चुका है। इससे पहले 10 फुल मेंबर देशों – भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और आयरलैंड की टीम ने पहले ही इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं जिम्बाब्वे होस्ट होने के नाते पहले ही हिस्सा लेने वाली टीमों में शामिल है।

क्रिकेट की दुनिया के लिए एक प्रेरणादायक पल

Tanzania created history, created an idea for the ICC U19 World Cup for the first time
Tanzania Cricket Team, ICC U19 World Cup/Getty Images

तंजानिया का ये सफर सिर्फ एक क्वालीफिकेशन नहीं, बल्कि एक मिसाल है। ये दिखाता है कि मेहनत, लगन और जुनून से कोई भी टीम बड़े से बड़े मंच पर पहुंच सकती है। उम्मीद है कि तंजानिया की यह युवा टीम आने वाले वर्ल्ड कप में भी अपने प्रदर्शन से सबको चौंकाएगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version