Thursday, February 26

Ranji Trophy 2025-26: रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन का फाइनल मैच इस समय जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम और कर्नाटक क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है। वहीं इस मैच में टॉस को जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई जम्मू-कश्मीर की टीम इस समय काफी शानदार बल्लेबाजी कर रही है। क्यूंकि 2 दिन का खेल समाप्त होने तक उन्होंने 6 विकेट खोकर 527 रन का स्कोर खड़ा कर लिया है।

इसके अलावा जब खेल के 2 दिन बीत गए हैं और अभी तक एक भी पारी पूरी नहीं खेली गई है तो अब ऐसे में इस मैच के ड्रॉ होने की संभावनाएं बनती जा रही हैं। इसके बाद अब सवाल यह उठता है कि यदि फाइनल मैच ड्रॉ होता है, तो कौन सी टीम चैंपियन बनकर ट्रॉफी उठाएगी यह जानने वाली बात है।

जम्मू-कश्मीर का स्कोर है 527/6 :-

कर्नाटक टीम के साथ खेले जा रहे इस फाइनल मैच में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। वहीं उनका यह बल्लेबाजी करने का फैसला सही भी साबित हुआ है। क्यूंकि उनकी टीम के बल्लेबाज शुभम पुंडिर ने शानदार शतक लगाया है।

Jammu and Kashmir cricket team
Jammu and Kashmir cricket team

जबकि उनके अलावा अन्य बल्लेबाज यवर हसन, पारस डोगरा, अब्दुल समद, कन्हैया वडावन और साहिल लोत्रा ने अपनी टीम के लिए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली है। इसके चलते हुए 2 दिन का खेल खत्म होने के तक जम्मू-कश्मीर की टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 527 रन हो गया है।

जानिए ड्रॉ होने पर कौन से टीम बनेगी चैंपियन :-

Paras Dogra
Paras Dogra

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर की टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल तक का सफर तय किया है। तभी तो अब यह टीम इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए अपनी जान की बाजी तक लगाती दिख रही है। क्यूंकि इस फाइनल के 2 दिन में भी कर्नाटक के गेंदबाज जम्मू-कश्मीर को ऑलआउट नहीं कर पाई है।

Jammu and Kashmir cricket team
Jammu and Kashmir cricket team

तभी तो अब ऐसे में सवाल उठता है कि यदि मैच ड्रा होता है तो कौन सी टीम चैंपियन बनेगी। इसके अलावा अब बीसीसीआई के नियम के अनुसार रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच के ड्रॉ होने की स्थिति में वही टीम ट्रॉफी उठाएगी, जिसने पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाया होगा। वहीं ऐसे में अब जम्मू-कश्मीर की टीम अपनी पहली पारी के 527 रनों के स्कोर को और आगे बढ़ाना चाहेगी।

किस टीम ने जीती है कितनी बार ट्रॉफी :-

Paras Dogra
Paras Dogra

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर की टीम ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहली बार ही अपनी जगह बनाई है। अब यदि ऐसे में यह टीम चैंपियन बनती है तो यह उनकी पहली ही खिताबी जीत होगी।

इसके अलावा कर्नाटक की टीम ने अभी तक 8 बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है। तभी तो अब ऐसे में बड़े खिलाड़ियों से भरी यह कर्नाटक की टीम 9वीं बार इस टूर्नामेंट को जीतना चाहेगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version