Thursday, February 26

West Indies vs South Africa Match Prediction: सेमीफाइनल की रेस में जगह दांव पर हो सकती है, इसलिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। वेस्टइंडीज अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के दम पर मैदान में उतरेगी, वहीं दक्षिण अफ्रीका की शानदार तेज गेंदबाजी और मजबूत बल्लेबाजी अहमदाबाद की परिस्थितियों में बड़ा अंतर पैदा कर सकती है। दोनों टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। इस आर्टिकल में हम आपको आंकड़ों और टीमों के हालिया फॉर्म को देखते हुए यह बताएंगे कि इस मैच में कौन-सी टीम जीत सकती है।

मैदान के आंकड़े (टी20 अंतरराष्ट्रीय, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)

  • पहली पारी का औसत स्कोर – 189 रन
  • दूसरी पारी का औसत स्कोर – 157 रन
  • हाईएस्ट स्कोर – 234/4, इंडिया बनाम न्यूजीलैंड
  • लोएस्ट स्कोर – 66/10, न्यूजीलैंड बनाम इंडिया
  • हाईएस्ट टोटल चेज़ – 178/3, साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड
  • लोएस्ट टोटल डिफेंडेड – 185/8, इंडिया बनाम इंग्लैंड

वेस्टइंडीज का हालिया फॉर्म

वेस्टइंडीज इस समय सुपर 8 ग्रुप 1 में 1 जीत के साथ टॉप पर है। ICC Men’s T20 World Cup 2026 में उनके लिए सबसे ज्यादा रन शिमरॉन हेटमायर ने बनाए हैं (219 रन), जबकि सबसे ज्यादा विकेट गुडाकेश मोटी के नाम हैं (10 विकेट) है।

अपने पिछले मैच में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। ब्रैंडन किंग और शाई होप जल्दी आउट हो गए, लेकिन उसके बाद हेटमायर और रोवमैन पॉवेल ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए छक्कों की झड़ी लगा दी। हेटमायर ने 34 गेंदों में 85 रन बनाए, जबकि पॉवेल ने 35 गेंदों में 59 रन बनाए। शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड और जेसन होल्डर ने भी तेज पारियां खेलकर टीम को टूर्नामेंट के सबसे बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

जवाब में जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही और तीसरे ओवर तक 20 रन पर 3 विकेट गिर गए। इसके बाद गुडाकेश मोटी ने शानदार गेंदबाजी से मध्यक्रम को पूरी तरह तोड़ दिया। ब्रैड इवांस ने 43 रन बनाए, लेकिन टीम को बड़ी हार से नहीं बचा सके।

T20 World Cup 2026 में वेस्ट इंडीज: लास्ट 5 मैच – W, W, W, W, W

दक्षिण अफ्रीका का हालिया फॉर्म

दक्षिण अफ्रीका भी सुपर 8 ग्रुप 1 में 1 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। इसी टूर्नामेंट में उनके लिए सबसे ज्यादा रन एडेन मार्करम (182 रन) ने बनाए हैं, जबकि मार्को यानसन 11 विकेट लेकर टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं।

सुपर 8 के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। शुरुआत अच्छी नहीं रही और 20 रन तक 3 विकेट गिर गए थे। इसके बाद डेवॉल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर ने पारी संभाली। ब्रेविस ने 45 रन बनाए, जबकि मिलर ने 35 गेंदों में 63 रन (7 चौके, 3 छक्के) की तेज पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 44 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही। ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा जल्दी आउट हो गए। इसके बाद भारत 111 रन पर ऑलआउट हो गया और दक्षिण अफ्रीका ने 76 रन से मुकाबला अपने नाम किया।

T20 World Cup 2026 में दक्षिण अफ्रीका: लास्ट 5 मैच – W, W, W, W, W

WI vs SA: हेड टू हेड रिकॉर्ड (पिछले 10 मैचों में)

वेस्ट इंडीज – 7
दक्षिण अफ्रीका – 3

दोनों टीमों का स्क्वाड

वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसैन, शमार जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोटी, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड

दक्षिण अफ्रीका टीम:एडेन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवॉल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना माफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स

संभावित बेस्ट प्रदर्शन

सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज – शिमरॉन हेटमायर (वेस्ट इंडीज), डेवॉल्ड ब्रेविस (दक्षिण अफ्रीका)
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज – गुडाकेश मोटी/अकील होसैन (वेस्ट इंडीज), कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका)
सबसे ज्यादा छक्के – रोवमैन पॉवेल (वेस्ट इंडीज), ट्रिस्टन स्टब्स (दक्षिण अफ्रीका)
प्लेयर ऑफ द मैच – शिमरॉन हेटमायर (वेस्ट इंडीज)

अनुमानित स्कोर (यदि पहले बल्लेबाजी करें)

वेस्ट इंडीज – 190+
दक्षिण अफ्रीका – 180+

आज का मैच जीतने वाली टीम: ऑस्ट्रेलिया

ध्यान दें: यह आर्टिकल उपलब्ध आंकड़ों और हालिया प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गया है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version