ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय भारत के दौरे पर है, जहाँ इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच वनडे और मल्टी-डे फॉर्मेट मैच खेले जाने हैं। इस सीरीज में अनऑफिसियल टेस्ट मैच होंगे। इस सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला गया था जो कि ड्रा रहा था, और अब अगला मुकाबला भी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जायेगा। तो चलिए जानते हैं कि यह मैच कब से खेला जायेगा और इसकी टाइमिंग क्या रहने वाली है।
23 सितम्बर से शुरू होगा मुकाबला

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच अनऑफिसियल टेस्ट मैच 23 से 26 सितंबर के बीच खेला जायेगा। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा। अगर इस मैच की टाइमिंग की बात की जाये, तो यह भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे होगा, जबकि टॉस सुबह 9:00 बजे होगा।
श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं कप्तानी
मुंबई के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इस अनऑफिसियल टेस्ट सीरीज में इंडिया ए की कप्तानी संभाल रहे हैं। टीम इंडिया में वापसी के लिए यह मुकाबला उनके लिए काफी अहम है। क्योंकि, इसके बाद ही घर में वेस्टइंडीज की टीम टेस्ट सीरीज खेलने के लिए भारत आएगी।
Also Read: ‘मैंने अनिल कुंबले को कॉल किया और रोने लगा’, क्रिस गेल ने इस IPL टीम पर लगाए आरोप
मध्यक्रम के बल्लेबाज लंबे फॉर्मेट में काफी समय से टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन उनकी जगह पर मौका पाने वाले करुण नायर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, जिसके चलते अब अगर वो अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो वे टीम में जगह बना सकते हैं।
श्रेयस अय्यर स्पिन के काफी अच्छे बल्लेबाज हैं और उनका रिकॉर्ड भी शानदार है। टीम इंडिया में इस समय मिडल ऑर्डर में अच्छे स्पिन खेलने वाले खिलाड़ी की जरूरत है, और अगर उनका प्रदर्शन अच्छा रहता है, तो उनकी वापसी हो सकती है।
केएल राहुल की होगी वापसी
टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी केएल राहुल भी दूसरे मैच में खेलते हुए दिखेंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज की तैयारी के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। 33 वर्षीय खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसकी वजह से वो श्रृंखला टीम इंडिया ड्रा कराने में सफल हुई थी।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चलते अब हर मैच काफी अहम हो गया है, और घर में तो सभी मैच जीतना जरूरी है। राहुल टीम इंडिया के सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं और ऐसे में उनका फॉर्म में रहना जरूरी है, और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तैयारी करने से अच्छा क्या ही मौका हो सकता है।
मोहम्मद सिराज की हुई वापसी
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिसियल टेस्ट मैचों में जगह दी गई है। उन्हें एशिया कप में टीम से ड्रॉप कर दिया गया था, लेकिन टेस्ट मैचों में वे अहम सदस्य हैं। इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते भारतीय टीम सीरीज ड्रा कराने में सफल हुई थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ घर में होने वाली सीरीज की तैयारी हो सकें, इसलिए उन्हें जगह दी गई है।
ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ इंडिया A का स्क्वॉड:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, केएल राहुल, एन जगदीशन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान व विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, हर्ष दुबे, आयुष बडोनी, नितीश कुमार रेड्डी, तनुष कोटियन, प्रसिद्ध कृष्णा, गुर्नूर बराड़, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद, मानव सुथार, यश ठाकुर।







