Thursday, March 19

टी20 क्रिकेट आज के समय में सबसे लोकप्रिय और रोमांचक फॉर्मेट बन गया है। यह प्रारूप 2005 में शुरू हुआ था, जिसमें हर टीम को सिर्फ 20 ओवर खेलने का मौका मिलता है। टी20 मैच तेज़, मनोरंजक और दर्शकों के बीच पसंद किया जाने वाला फॉर्मेट हैं। इसमें बल्लेबाज बड़े शॉट्स मारकर तेजी से रन बनाते हैं, जबकि गेंदबाज अपनी रणनीति के साथ बल्लेबाजों को रोकने की कोशिश करते हैं। ऐसे में टी20 फॉर्मेंमेट  विकेट लेना भी बहुत मुश्किल  काम होता है। लेकिन गेंदबाजों का दबदबा भी कुछ कम नहीं है, इस प्रारूप में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले टॉप 5 खिलाड़ीयों के बारे में जानते हैं।

T20I में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले टॉप  5 गेंदबाज

राशिद खान (अफगानिस्तान )

top-5-bowlers-take-fastest-wickets-in-t20-internationals
Rashid Khan

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज़ 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात जाए तो अफगानिस्तान के राशिद खान का नाम सबसे पहले आता है। राशिद खान टी20 क्रिकेट के महान स्पिनरों में से एक हैं। उन्होंने केवल 53 मैचों में 100 विकेट पूरे किए थे। अब तक उन्होंने 103 मैचों में 173 विकेट लिए हैं, जिनका औसत 13.93 और इकॉनमी रेट 6.13 है।

संदीप लमिछाने( नेपाल )

top-5-bowlers-take-fastest-wickets-in-t20-internationals
Sandeep Lamichhane

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर नेपाल के संदीप लमिछाने का नाम शामिल हैं। उन्होंने 16 जून 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में ये कारनामा किया था। उन्होंने अपने 100 विकेट केवल 54 मैचों में किया था।

वानिंदु हसरंगा ( श्रीलंका )

Top 5 bowlers to take the fastest wickets in T20 Internationals
Wanindu Hasaranga

श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। हसरंगा मिस्ट्री स्पिनर के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने अपने 100 विकेट सिर्फ 63 मैचों में पूरे किए। अब तक उन्होंने 82 मैचों में 134 विकेट लिए हैं, जिनका औसत 15.59 और इकॉनमी रेट 6.94 है।

अर्शदीप सिंह ( भारत )

Top 5 bowlers to take the fastest wickets in T20 Internationals
Arshdeep Singh

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह तीसरे नंबर पर हैं। अर्शदीप ने अपने करियर की शुरुआत के बाद से ही टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण विकेट लिए हैं। उन्होंने 100 विकेट 64 मैचों में पूरे किए। अब तक उन्होंने 100 से अधिक टी20 मैचों में 18.49 के औसत और 8.32 के इकॉनमी रेट के साथ विकेट लिए हैं।

रिजवान बट (बहरीन)

5 bowlers to take the fastest wickets in T20 Internationals
RIZWAAN BUTT

बहरीन के रिजवान बट ने टी20 फॉर्मेट में काफी शानदार गेंदबाज है। इस खिलाड़ी में अपनी टीम के लिए खेलते हुए 66 T20I में 100 विकेट झटके है।इस दौरान इनका बेस्ट रिकॉर्ड 6/9 का है।

फुटबॉल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version