Wednesday, February 18

टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहाँ दोनों टीमों के बीच व्हाइट-बॉल की सीरीज खेली जा रही है। इस टूर में 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज होनी है। 19 अक्टूबर से वनडे और 29 अक्टूबर से टी20 सीरीज का आगाज होगा।

भारतीय टीम इस सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार है। यह दौरा इसलिए भी अहम है क्योंकि पहली बार शुभमन गिल टेस्ट के बाद वनडे की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला 25 अक्टूबर को सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू होगा। तो चलिए, इस मुकाबले के पहले दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देखते हैं।

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IND vs AUS Head To Head In ODI
IND vs AUS Head To Head In ODI

वनडे क्रिकेट में अब तक दोनों टीमों ने 152 मैच खेले हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 84 मुकाबले जीते हैं और 58 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 10 मैचों का नतीजा नहीं निकला है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वनडे फॉर्मेट में बढ़त बना रखी है।

वहीं टीम इंडिया ने 152 मैचों में 58 जीते हैं और 84 मुकाबलों में हार का सामना किया है, जबकि 10 मैचों में नतीजा नहीं निकला।

INDIA AUSTRALIA
152 Total Match 152
58 Won 84
84 Lost 58
10 No Result 10
0 Tied 0

ऑस्ट्रेलिया में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया में खेले गए मुकाबलों में भी होम टीम बाज़ी मारती हुई दिख रही है। घरेलू सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 36 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 24 मैच जीते, जबकि 12 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में खेले 36 मुकाबलों में 12 जीते और 24 में हार का सामना किया। नतीजों के मामले में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय टीम से काफी आगे है।

INDIA AUSTRALIA
36 Matches 36
14 Won 22
22 Lost 14
0 No Result 0
0 Tied 0

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में हेड टू हेड रिकॉर्ड रिकॉर्ड

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में अगर दोनों टीमों के बीच वनडे में खेले गए मुकाबलों की बात की जाए, तो उसमें भी ऑस्ट्रेलियाई टीम बाज़ी मारती हुई नजर आती है। इस ग्राउंड पर अब तक 11 मैच खेले गए हैं, जिसमें कंगारुओं ने 8 मैच जीते और 3 मुकाबलों में हार का सामना किया।

इंडिया ने इस मैदान पर खेले 11 मुकाबलों में सिर्फ 3 में जीत हासिल की और 8 में हार झेली है।

INDIA AUSTRALIA
11 Total Match 11
3 Won 8
7 Lost 3
0 No Result 0
0 Tied 0

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के हाईएस्ट और लोवेस्ट स्कोर के आंकड़े

इंडिया का वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 399 रन है, जो उन्होंने साल 2023 में इंदौर के होल्कर स्टेडियम में हुए मुकाबले में बनाया था। वहीं, अगर लोएस्ट स्कोर की बात की जाए, तो वह 63 रन है, जो भारतीय टीम ने साल 1981 में सिडनी में बनाया था।

ऑस्ट्रेलिया का वनडे में इंडिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 289 रन है। उन्होंने यह टोटल साल 2020 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में हुए मुकाबले में बनाया था। वहीं, उनके लोएस्ट टोटल की बात करें, तो वह 101 रन है, जो साल 1991 में पर्थ के वाका में बनाया गया था।

हाईएस्ट स्कोर 399/5
INDIA लोवेस्ट स्कोर 63/10
AUSTRALIA हाईएस्ट स्कोर 389/4
लोवेस्ट स्कोर 101/10

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version