IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच चेन्नई टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारतीय टीम ने स्टंप तक 6 विकेट पर 339 रन बना लिए हैं। भरत की इस पारी में अश्विन और जडेजा ने अपनी टीम को मुश्किल स्थिति से निकाला है। भारत के इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी हुई है। ये दोनों भारतीय बल्लेबाज अभी भी क्रीज पर डटे हुए है।

रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के बीच हुई शतकीय साझेदारी के दम पर भारत ने बांग्लादेश (IND vs BAN) के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 339 रन भी बना लिए है। अभी रविचंद्रन अश्विन नाबाद 102 रन और रवींद्र जडेजा नाबाद 86 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए है। आश्विन का यह शतक उनके घरेलु मैदान चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आया है।

आश्विन का यह टेस्ट क्रिकेट में छठा शार्क भी है। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा आज भारत (IND vs BAN) के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक लगाया था। इस पहले टेस्ट मैच के पहले दिन के शुरुआती दो सेशन बांग्लादेश की टीम के नाम रहे थे। इस पहले टेस्ट मैच में कप्तान नजमल हुसैन शांतो ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

इस पहले टेस्ट मैच (IND vs BAN) के पहले ही दिन बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने भारत के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। इसके बावजूद भी भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने पहले अर्धशतक लगाया। फिर बाद में अश्विन-जडेजा की जोड़ी ने भारत की पारी को संभाला। तभी तो पहले दिन का तीसरा सेशन भारतीय टीम के नाम रहा था। इस तीसरे सेशन में भारतीय टीम ने अपना एक भी विकेट नहीं खोया था।
IND vs BAN रोहित और विराट हुए फेल :-
इस पहले टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और विराट कोहली से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन हसन महमूद ने रोहित को छह रनों पर आउट कर भारत ((IND vs BAN) को पहला झटका दे दिया। इसके बाद फिर उन्होंने शुभमन गिल को भी विकेटकीपर लिटन दास के हाथों कैच आउट करवा दिया।

इस मुकाबले में वह बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके बाद फिर उन्होंने किंग कोहली को स्लिम में कैच करवा कर आउट कर दिया। इस मुकाबले में विराट कोहली केवल 6 रन बनाकर ही आउट हो गए। इसके बाद लंच तक भारतीय टीम ने तीन विकेट खोकर 88 रन बना लिए थे।
IND vs BAN पंत और जायसवाल ने भारतीय पारी को संभाला :-
इस मुकाबले में भारत के सलामी बल्लेबाज विकेट पर टिक कर खेल रहे थे। इसके बाद फिर उनको ऋषभ पंत का साथ मिला। तब कुछ देर के लिए इन दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय टीम की पारी को संभाला। इन दोनों ने मिलकर टीम के लिए कुल 62 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद पंत लूज शॉट खेलकर आउट हो गए। इस मुकाबले में उन्होंने 52 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 39 रनों की पारी खेली।

इसके बाद फिर जायसवाल ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 118 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 52 रन बनाए। इसके बाद वह आउट हो गए। वहीं इसके बाद केएल राहुल भी मेहेदी हसन मिराज का शिकार बन गए। उन्होंने इस मुकाबले में 52 गेंदों पर 16 रन बनाए।
IND vs BAN अश्विन और जडेजा ने फिर भारतीय पारी को संभाला :-
इसके बाद फिर इस मुकाबले में कोई भी भारतीय विकेट नहीं गिरा। इस मुकाबले में खेल का दूसरा सेशन समाप्त होने तक भारत ने छह विकेट खोकर 176 रन बना लिए थे। इसके बाद फिर खेल के तीसरे सेशन में अश्विन और जडेजा ने काफी संभलकर बल्लेबाजी की। इस मुकाबले में केवल 58 गेंदों पर अश्विन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

इसके बाद इन दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय टीम के रन रेट को बढ़ाया और बड़े शॉट्स खेले। तभी तो पहले दिन का खेल समाप्त होने से कुछ देर पहले अश्विन ने अपना छठा टेस्ट शतक पूरा कर लिया। इस शतकीय पारी को खेलते हुए अश्विन ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। तभी तो अब वह टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट और 20 बार 50 प्लस स्कोर करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक अश्विन 112 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 102 रन बनाकर खेल रहे हैं। जबकि जडेजा ने 117 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 86 रन बनाए हैं। इस मुकाबले में बांग्लादेश की तरफ से हसन महमूद ने चार विकेट अपने नाम किए है। जबकि नाहिद राणा और मिराज के हिस्से एक-एक विकेट आया। वहीँ टीम के अनुभवी खिलाड़ी शाकिब अल हसन, तस्कीन अहमद और मोमिनुल हक को अभी तक एक भी विकेट नहीं मिल सका है।
ये भी पढ़ें: रविचंद्रन अश्विन के सभी टेस्ट शतकों की सूची

