AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड (AUS vs ENG) के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। इन दोनों के बीच यह मुकाबला नॉटिंघम में खेला गया था। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 315 रन बनाए थे। वहीं ट्रेविस हेड ने नाबाद 154 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया (AUS vs ENG) को जीत दिला दी है। इसके अलावा मार्नस लाबुशेन ने भी 77 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड (AUS vs ENG) के दिए गए लक्ष्य को केवल 44वें ओवर में ही प्राप्त कर लिया। इस मुकाबले में उन्होंने अपने वनडे करियर की सबसे बड़ी पारी खेली है।
AUS vs ENG ट्रेविस हेड ने बनाए नाबाद 155 रन :-

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया AUS vs ENG) के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड अंत तक नाबाद रहे है। इस मुकाबले में उन्होंने 129 गेंदों पर 154 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं इससे पहले उन्होंने केवल 152 रनों की पारी ही खेली थी। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 20 चौकों के साथ ही 5 छक्के भी लगाए।

इस समय यह उनका 66वां वनडे मैच है। इस मुकाबले में उन्होंने केवल 92 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की। हेड के करियर का यह छठा शतक भी है। इसके अलावा उन्होंने चौथे विकेट के लिए मार्नस लाबुशेन के साथ 148 रनों की साझेदारी भी की। इस मुकाबले में लाबुशेन भी 61 गेंद पर 77 रन बनाकर नाबाद रहे थे। इसके अलावा इस मुकाबले में जोफ्रा आर्चर को 6 ओवर में 53 रन पड़े तो लियाम लिविंगस्टोन ने 9 ओवर में 75 रन खर्च किए।
AUS vs ENG इंग्लैंड का निचला क्रम रह फेल :-

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच (AUS vs ENG) में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 315 रन बनाए। मुकाबले में बेन डकेट के अलावा विल जैक्स के बल्ले से 62 रनों की पारी निकली। इसके बाद इंग्लैंड की पारी के 25वें ओवर में जैक्स आउट हो गए। तब टीम का स्कोर 168 रन था। इसके बाद फिर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मैच में वापसी करते हुए इंग्लैंड को 315 पर ही रोक दिया।

वहीं इसके बाद इंग्लैंड की टीम के निचले क्रम के बल्लेबाज बेथेल ने 35 रनों का योगदान दिया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड और लाबुशेन ने गेंदबाजी में भी कमाल किया था। तभी तो हेड ने 4.4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिए। जबकि लाबुशेन ने अपने करियर का बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा एडम जम्पा को भी तीन सफलता मिली।
ये भी पढ़ें: अश्विन-जडेजा ने तोड़े बांग्लादेश के अरमान, भारत को पहले दिन किया मजबूत

