मोबाइल गेमर्स और पोकेमॉन गेम खेलने वाले प्लेयर्स के लिए एक लिए अच्छी खबर है। पोकेमॉन चैंपियंस अब iOS और एंड्रॉयड डिवाइस पर भी आने वाला है। यह गेम सबसे पहले अप्रैल 2026 में निन्टेंडो स्विच पर पब्लिक किया गया था, साथ ही अब पोकेमॉन कंपनी ने मोबाइल वर्जन के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन को ओपन कर दिया है। यह 17 जून 2026 को रिलीज़ होने वाला है।
जुलाई 2025 में यह ऐलान किया गया है कि इस गेम का अंदाज़ ट्रेडिशनल पोकेमॉन RPGs हटकर है। जहां आमतौर पर पोकेमॉन गेम्स कहानी और दुनिया की खोज पर ज़ोर देते हैं, वहीं पोकेमॉन चैंपियंस का पूरा फोकस राइवलस बैटल्स पर है। इसमें खिलाड़ी अपने पसंदीदा पोकेमॉन के साथ दुनिया भर के ट्रेनर्स का सामना कर सकते हैं।
क्लासिक PvP एक्शन पोकेमॉन चैंपियंस कॉम्पिटिटिव में होगा मौजूद
मोबाइल वर्जन में Nintendo Switch के साथ पूरा क्रॉस-प्ले सपोर्ट मिलेगा, यानी खिलाड़ी अलग-अलग डिवाइस पर रहते हुए भी एक-दूसरे के साथ मैच ल्खेल सकते हैं। इससे गेमिंग में का बढ़िया अनुभव भी मिलेगा।
गेम में तीन प्रमुख बैटल मोड दिए गए हैं, जो अलग-अलग तरह के खिलाड़ियों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इसमें ऐड किया गया है।
Casual Mode अधिक आरामदायक अनुभव देता है। इसमें प्लेयर्स बिना रैंकिंग की चिंता किए नई रणनीतियों और टीम कॉम्बिनेशन को टेस्ट कर सकते हैं।
Ranked Mode उन ट्रेनर्स के लिए है जो प्रतिस्पर्धा पसंद करते हैं। इसमें प्लेयर्स जीत हासिल कर Victory Points कमा सकते हैं, रैंकिंग में ऊपर बढ़ सकते हैं साथ ही वर्ल्ड के बेहतरीन प्लेयर्स के खिलाफ अपनी स्किल्स को भी दिखा सकते हैं।
Private Mode में प्ल्येर्स अपनी पसंद के नियमों के साथ लॉबी क्रिएट कर सकते हैं। यह दोस्तों के साथ मैच खेलने या कम्युनिटी इवेंट्स के लिए बेहतर ऑप्शन भी है।
एक्सक्लूसिव लॉन्च रिवॉर्ड्स क्या खास है
मोबाइल वर्जन की लॉन्चिंग को खास बनाने के लिए पोकेमॉन कंपनी एक विशेष क्रॉस-प्लेटफ़ॉर्म लॉगिन इवेंट ओपेनिंग कर रही है। लॉन्च अवधि के दौरान गेम में लॉग इन करने वाले खिलाड़ियों को मुफ्त में रायचू (Raichu) मिलेगा।
रायचू (Raichu) में बिजली उत्पन्न करने और छोड़ने की क्षमता होती है, जिसकी अधिकतम क्षमता 100,000 वोल्ट है।
इसके साथ ही उन्हें रायचुनाइट X और रायचुनाइट Y जैसे नए मेगा स्टोन्स भी दिए जाएंगे, जो उनके पोकेमॉन जर्नी को रोमांचक बनता है। ये विशेष आइटम रायचू को बैटल के दौरान मेगा इवॉल्व करने की क्षमता देते हैं, जिससे प्लेयर्स को नई रणनीतियां अपनाने और मुकाबलों में बढ़त हासिल करने के अधिक अवसर प्राप्त होगा।
गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

