Women’s T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून को श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से जाएगी। जबकि इस मेगा टूर्नामेंट का समापन 5 जुलाई को खेले जाने वाले फाइनल मैच के साथ होगी। वहीं इस बार यह टूर्नामेंट काफी खास होने वाला है। क्यूंकि इस बार इस टूर्नामेंट में हमें कुल 12 टीमें खिताब के लिए लड़ती हुई दिखाई देंगी।
इसके चलते हुए इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान सभी क्रिकेट फैंस को एक से बढ़कर एक जबरदस्त मैच भी देखने को मिलने वाले हैं। इसके चलते हुए आज हम अपने इस आर्टिकल में महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के उन 5 ब्लॉकबस्टर मुकाबलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको मिस करना फैंस के लिए काफी भारी पड़ सकता है।
1. मैच 3, 13 जून, ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका :-
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मैच 13 जून को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैनचेस्टर में खेला जाने वाला है। वहीं इस बार ये दोनों टीमें अपने विश्व कप सफर का आगाज एक-दूसरे के खिलाफ खेलकर करने वाले हैं।

इसके अलावा अभी तक ऑस्ट्रेलिया की टीम 6 बार इस खिताब को जीत चुकी है। जबकि दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका की टीम पिछले दो सत्रों से उपविजेता रही है। इसके अलावा इन दोनों टीमों में इस समय एक से बढ़कर एक धुरंधर मौजूद हैं। तभी तो ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच हमें एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।
2. मैच 4, 13 जून, वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड :-
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट में हमें पहले हफ्ते में डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज टीम के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। क्यूंकि इस बार एक तरफ तो कीवी टीम अपने खिताब को बचाने के इरादे से मैदान पर उतरने वाली है। इस टीम में दिग्गज खिलाड़ी सूजी बेट्स और सोफी डिवाइन अपना आखिरी विश्व कप भी खेल रही हैं।

इसके अलावा दूसरी तरफ हेली मैथ्यूज और डिएंड्रा डॉटिन की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज की टीम अपनी पावर-हिटिंग से कड़ा उलटफेर करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। तभी तो अब ग्रुप 2 की इन दो मजबूत टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला सेमीफाइनल की रेस के लिहाज से भी काफी अहम होने वाला है।
3. मैच 18, 21 जून, दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत :-
महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भिड़ने के बाद अब भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम इस टूर्नामेंट में 21 जून को एक दूसरे के आमने-सामने होने वाली हैं। इसके अलावा ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाला यह मैच ग्रुप 1 की तस्वीर साफ करने के लिए भी काफी अहम होने वाला है। इसके अलावा पिछले महीने ही भारत को टी20 सीरीज में 4-1 से हराने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम इस मैच में मजबूती के साथ उतरेगी। इस मैच में यह टीम अपनी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट के भरोसे पर उतरना चाहेगी।

इसके अलावा दूसरी तरफ हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम अपनी स्पिन ताकत और धाकड़ बल्लेबाजी के दम पर अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप खिताब के सूखे को खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरने वाली है। क्यूंकि इस ग्रुप को डेथ ग्रुप का नाम दिया गया है। इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम की मौजूदगी को देखते हुए अब इन दोनों टीमों में से कोई भी टीम इस मैच में हार झेलने का जोखिम नहीं उठाना चाहेगी।
4. मैच 28, 27 जून, इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड :-
आगामी 27 जून को हमें मेजबान इंग्लैंड और डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड की टीम के बीच ‘द ओवल’ के मैदान पर एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है। इसके अलावा साल 2024 में विश्व कप का खिताब जीतकर दुनिया को चौंकाने वाली कीवी टीम अमेलिया केर की कप्तानी में एक बार फिर इतिहास को दोहराना चाहेगी। जबकि यह अहम मैच सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन और ली ताहूहू जैसे दिग्गजों के लिए एक यादगार विदाई का मौका भी होने वाला है।

इसके अलावा दूसरी तरफ दिग्गज इंग्लिश स्टार ऑलराउंडर नैट साइवर-ब्रंट की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम को इस बार घरेलू परिस्थितियों और फैंस का पूरा समर्थन भी मिलने वाला है। वहीं इस समय वर्ल्ड क्लास स्पिनर्स और विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर यह इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम साल 2009 के बाद अपना दूसरा खिताब जीतने की पूरी कोशिश करेगी।
5. मैच 30, 28 जून, ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत :-
आगामी 28 जून को ‘लॉर्ड्स’ के मैदान पर एक बार फिर से दो दिग्गज टीमें भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने सामने होने वाली है। इसके अलावा महिला क्रिकेट की इन दो सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वियों के बीच होने वाला यह मैच ग्रुप स्टेज का सबसे हाई-वोल्टेज मैच भी साबित होने वाला है। जबकि पिछले साल 50 ओवर के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल और ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज जीतकर भारतीय टीम के हौसले इस समय काफी बुलंद हैं।

इसके अलावा दूसरी तरफ सोफी मोलिनेक्स की कप्तानी में छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम एक बार फिर से अपना दबदबा कायम करने के इरादे से इस मैच में उतरने वाली है। वहीं इस मैच में एक बार फिर से स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर के सामने पेरी और लिचफील्ड जैसी दिग्गज गेंदबाजों की चुनौती रहेगी। इसके अलावा अब सेमीफाइनल की रेस के लिहाज से भी इन दोनों के बीच खेला जाने वाला यह मैच ‘ब्लॉकबस्टर’ साबित हो सकता है। यही मैच इन दोनों के लिए टूर्नामेंट की दिशा तय कर सकता है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

