आईपीएल 2026 का सीजन अब खत्म हो चुका है, साथ ही फाइनल मुकाबले में RCB की टीम दूसरी बार विजेता बनी थी। लेकिन सीजन के समाप्त होने के लगभग तीन दिन बाद एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर ने मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी पर गंभीर आरोप लगाया है कि टीम ने पूरे सीजन की तय सैलरी नहीं दी है।
सेंटनर चोट के कारण पूरे सीजन मुंबई इंडियंस के लिए खेल नहीं पाए। उनका कहना है कि टीम ने उन्हें केवल आधी सैलरी दी। गौरतलब है कि उन्हें मुंबई इंडियंस ने 2 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। इसके अलावा कुछ लोग आरोप लगा रहे थे कि सेंटनर ने चोट को बहाना बनाकर न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम का हिस्सा बनने का फैसला किया था। अब कीवी ऑलराउंडर ने इस मामले पर खुल कर प्रतिक्रिया दी है।
मिचेल सेंटनर चोट के कारण नहीं खेला पाए पूरा मैच
‘ग्रेड क्रिकेटर पॉडकास्ट‘ में मिचेल सेंटनर ने आईपीएल 2026 के दौरान अपने साथ हुई घटनाओं के बताया है। उन्होंने बताया कि अपने दूसरे बच्चे के जन्म की वजह से वह मुंबई इंडियंस का पहला मैच नहीं खेल सके। इसके बाद दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में उनके दाएं कंधे में चोट लगी थी। जब वह फिट होकर वापसी की कोशिश कर रहे थे, तब उनके बाएं कंधे में भी चोट लग गई। लगातार चोटों से जूझने के कारण सेंटनर पूरे सीजन में सिर्फ चार मैच ही खेल पाए।
सेंटनर का दावा सैलरी में की गयी कटौती
सेंटनर ने बताया कि उनके दोनों कंधों में चोट थी और इसके बावजूद वह टीम के लिए अपना बेस्ट प्रदर्शन की कोशिश कर रहे थे। उनका मानना था कि उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए पूरी वफादारी के साथ खेला और इस दौरान अपने शरीर पर भी काफी दबाव डाला, लेकिन उनकी परिस्थितियों को उस नजरिए से नहीं समझा गया। सैलरी को लेकर उन्होंने दावा किया कि उन्हें तय 2 करोड़ रुपये में से केवल आधी रकम ही दी गई। सेंटनर के अनुसार, टीम का यह फैसला उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया और इससे वह काफी दुखी है।
चोटिल खिलाड़ियों को लेकर क्या है आईपीएल का नियम
आईपीएल के नियमों के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी टूर्नामेंट के दौरान चोटिल हो जाता है, तो उसे अपनी पूरी कॉन्ट्रैक्ट राशि मिलने का नियम होता है। हालांकि, कुछ परिस्थितियों में खिलाड़ियों को उनकी सैलरी किस्तों में भी दी जा सकती है। फिलहाल मिचेल सेंटनर के इन आरोपों पर मुंबई इंडियंस की तरफ से कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है।

