टीम इंडिया के लिए आने वाला सीजन काफी बिजी रहने वाला है। भारतीय टीम को जल्द ही आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है, जबकि एशियन गेम्स 2026 के लिए भी टीम का चयन होना है। ऐसे में फैंस यह जानने के इच्छुक है कि इन तीनों टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान कब किया जाएगा।
6 जून को हो सकता है टीम का ऐलान
मीडिया खबरों की मानें, तो बीसीसीआई, 6 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है, जिसमें आयरलैंड, इंग्लैंड टी20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का एलान किया जा सकता है।
मीडिया खबरों की मानें, तो इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया भी मौजूद रह सकते है। सिलेक्शन कमिटी कई अहम फैसलों पर भी चर्चा कर चुकी है जिसका अब आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है।
सूर्यकुमार यादव से छीन सकती है कप्तानी
टी20 से पहले सबसे बड़ी चर्चा कप्तानी के बारे में है। क्योंकि बीसीसीआई और सेलेक्टर्स सूर्यकुमार यादव को टी20 वर्ल्ड कप जीतने के तुरंत बाद हटाने जा रहे हैं।
सूर्या की खराब फॉर्म को देखते हुए सेलेक्टर्स के लिए यह फैसला काफी आसान हो गया है। उनकी जगह पर अब श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी जा सकती है। उनकी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
हालांकि श्रेयस पिछले 3 सालों से टीम इंडिया की टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं। लेकिन उसके बाद भी उन्हें कप्तानी दिए जाने की बात चल रही है।
वैभव सूर्यवंशी कर सकते हैं आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू
15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इस आईपीएल में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। वह अकेले दम पर ही राजस्थान की टीम को प्लेऑफ तक ले गए थे। इस सीजन उन्होंने 700 से ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी।
उनकी शानदार परफॉर्मेंस के चलते उनको इंडिया ए की टीम में मौका दिया गया है और अब उनके इंडिया डेब्यू की चर्चा चल रही है। क्योंकि वह जिस अंदाज में खेल रहे हैं उससे वो अकेले ही मैच जीता सकते है। वैभव को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

