Richest Women Cricketer: इस समय महिला क्रिकेट केवल मैदान पर रन और विकेट तक ही सीमित नहीं रहा है। इसके अलावा अब महिला क्रिकेट ग्लैमर और कमाई के मामले में भी नई ऊंचाइयों पर पहुंच चुका है। वहीं आज के इस समय महिला क्रिकेटर भी करोड़ों में खेल रही हैं। इसके चलते हुए आज के समय में ये ब्रांड एंडोर्समेंट से लेकर लीग्स तक काफी कमाई करती हैं।
इसके चलते हुए उन्होंने सभी को हैरान कर दिया है। वहीं अभी हाल ही में जारी हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की 5 सबसे अमीर महिला क्रिकेटरों में 3 भारतीय खिलाड़ियों ने अपना कब्जा किया है। जबकि इस लिस्ट में अभी टॉप पर ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी एलिस पैरी का नाम आता है।
1. एलिस पैरी – ऑस्ट्रेलिया :-
इस सूची में पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पैरी का नाम आता है। क्यूंकि एलिस पैरी केवल क्रिकेट नहीं, फुटबॉल में भी इंटरनेशनल लेवल तक खेल चुकी हैं।

इसके चलते हुए मैदान पर उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने उनको विज्ञापन जगत का भी स्टार बना दिया है। वहीं इस मौजूदा समय में पैरी की कुल संपत्ति 13.5 मिलियन डॉलर (करीब 113.4 करोड़ रुपये) आंकी गई है। क्यूंकि इस समय वह ब्रांड डील्स, बिग बैश लीग और इंटरनेशनल क्रिकेट से काफी मोटी कमाई करती हैं।
2. मेग लैनिंग – ऑस्ट्रेलिया :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग का नाम आता है। क्यूंकि इस मौजूदा समय में उनकी कुल संपत्ति 8.5 मिलियन डॉलर (करीब 71.4 करोड़ रुपये) आंकी गई है।

इसके अलावा उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में सात वर्ल्ड कप जीत और कई व्यक्तिगत उपलब्धियां भी हासिल की है। वहीं इस समय भी वह कई इंटरनेशनल ब्रांड्स से जुड़ी हुई हैं।
3. मिताली राज – भारत :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व दिग्गज कप्तान मिताली राज का नाम आता है। वहीं इस मौजूदा समय में भी वह भारत की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर बनीं हुई हैं।

इस समय उनकी कुल नेट वर्थ 5.2 मिलियन डॉलर (करीब 43.68 करोड़ रुपये) आंकी गई है। इसके अलावा उन्होंने न केवल भारतीय महिला क्रिकेट को ऊंचाई पर पहुंचाया था बल्कि महिलाओं के खेल में आर्थिक बदलाव की भी राह खोली थी।
4. स्मृति मंधाना – भारत :-
इस सूची में चौथे पायदान पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का नाम आता है। वहीं इस समय उनकी कुल संपत्ति 4 मिलियन डॉलर (करीब 33.6 करोड़ रुपये) आंकी गई है।

इसके अलावा इस मौजूदा समय में आईपीएल में महिला प्रीमियर लीग की सबसे महंगी खिलाड़ियों में शामिल वह काफी ब्रांड्स की पहली पसंद हैं। इसके चलते हुए ही उनकी कमाई तेजी से बढ़ रही है।
5. हरमनप्रीत कौर – भारत :-

इस सूची में पांचवे पायदान पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम आता है। वहीं इस मौजूदा समय में उनकी नेट वर्थ 2.9 मिलियन डॉलर (करीब 24.36 करोड़ रुपये) आंकी गई है। इसके अलावा अभी हाल ही में महिला विश्व कप 2025 को जीतने के बाद उनकी ब्रांड वैल्यू में काफी बड़ा इजाफा हुआ है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

