Women T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन इस बार इंग्लैंड एवं वेल्स में 12 जून से होने जा रहा है। इसके चलते हुए अब आईसीसी ने महिला टी20 विश्व कप में अंपायरिंग करने के लिए 18 सदस्यीय महिला अधिकारियों की सूची भी जारी कर दी है। इसमें मैच रैफरी जीएस लक्ष्मी सहित चार भारतीय अंपायर को मौका मिला है।
इसके अलावा यह लगातार तीसरा चरण होने वाला है जिसमें अधिकारियों के पैनल में सभी महिलाएं शामिल की गई हैं। वहीं इस बार कैन्डेस ला बोर्ड, गायत्री वेणुगोपालन, केरिन क्लास्टे और शथीरा जाकिर जेसी अधिकारी पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली हैं। इसके अलावा इस बार अंपायरों की सूची में दो अन्य भारतीय वृंदा राठी और जननी एन को भी शामिल किया गया है।
मेगा इवेंट के लिए हुआ 14 अंपायरों और 4 मैच रेफरी का चयन :-
इसके अलावा इस बार टी20 वर्ल्ड कप के सभी 33 मैचों के लिए कुल 14 अंपायरों और चार मैच रेफरी की टीम को चुना गया है। इस बीच सबसे खास बात यह रही है कि साल 2024 के पिछले सीजन में शामिल रहे अधिकारियों में से नौ सदस्य इस बार भी टूर्नामेंट में वापसी कर रही हैं।

इसके अलावा अधिकारियों की इस टीम में ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसाक सबसे अनुभवी अधिकारी हैं, जो इस टूर्नामेंट में छठी बार हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। क्यूंकि वह इससे पहले भी महिला विश्व कप में 22 मैचों में अंपायरिंग कर चुकी हैं। जबकि उनके अलावा जैकलीन विलियम्स और किम कॉटन भी इस टूर्नामेंट में 19-19 मैचों में अंपायरिंग कर चूंकि हैं।

इन दोनों का इंग्लैंड और वेल्स में यह पांचवां टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट होने वाला है। इसके अलावा अब अगर इस टूर्नामेंट के लिए मैच रेफरी की बात करें तो इसमें तीन पुरानी अधिकारी वापसी कर रही हैं। इनमें शंद्रे फ्रिट्ज, जीएस लक्ष्मी और मिशेल परेरा शामिल हैं जो साल 2024 के सीजन का भी हिस्सा रहीं थी। जबकि इस बार इन तीनों के अलावा न्यूज़ीलैंड की ट्रुडी एंडरसन के आने से यह संख्या चार रेफरियों की हो गई है।
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अंपायरों और रेफरी के नाम इस प्रकार हैं :-
अंपायरों के पैनल में शामिल है ये सदस्य :-
लॉरेन एगेनबैग, किम कॉटन, एना हैरिस, शाथिरा जाकिर जेसी, केरिन क्लास्ते, केंडिस ला बोर्डे, जननी एन, निमाली परेरा, क्लेयर पोलोसाक, वृंदा राठी, सुजैन रेडफर्न, एलोइस शेरिडन, जैकलीन विलियम्स और गायत्री वेणुगोपालन.
मैच रेफरियों के पैनल में शामिल है ये सदस्य :-
ट्रुडी एंडरसन, शंद्रे फ्रिट्ज, जीएस लक्ष्मी और मिशेल परेरा.
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

