Women’s T20 World Cup: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 10वां संस्करण इस बार आगामी 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाने वाला है। इसके अलावा इस मेगा टूर्नामेंट में अभी तक बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी कई यादगार प्रदर्शन किए हैं। इस बीच सबसे खास बात यह रही है कि इस टूर्नामेंट में अभी तक केवल छह गेंदबाज ही पांच विकेट हॉल लेने में कामयाब रही हैं। इनमें भारत की दो गेंदबाज शामिल हैं।
इसके अलावा महिला टी20 वर्ल्ड कप में बड़े स्कोर और धमाकेदार बल्लेबाजी काफी चर्चा में रहती है। लेकिन इस दौरान कई बार गेंदबाजों ने भी अपनी शानदार गेंदबाजी से पूरे मैच का रुख बदला है। इसके अलावा अभी तक इस टूर्नामेंट में सिर्फ छह गेंदबाज ही ऐसी रही हैं जिन्होंने एक मैच में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। आइए आज उन गेंदबाजों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं जिन्होंने अपने शानदार स्पेल से इतिहास रचा है।
1. प्रियंका रॉय :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारत की पूर्व खिलाड़ी प्रियंका रॉय का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2009 के महिला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 16 रन देकर पांच विकेट लेने का कारनामा किया था। इस मैच में उनकी शानदार स्पिन गेंदबाजी की सामने पाकिस्तान की बल्लेबाज पूरी तरह से बिखरी नजर आई थी।
2. जूली हंटर :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया की पूर्व तेज गेंदबाज जूली हंटर का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2012 के महिला टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ खेलते हुए 22 रन देकर पांच विकेट लिए थे। तब उस मैच में उनकी घातक गेंदबाजी के सामने विरोधी टीम की बल्लेबाजी काफी संघर्ष करती हुई दिखाई दी थी।
3. सुने लुस :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर साउथ अफ्रीका की स्टार ऑलराउंडर सुने लुस का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2016 के महिला टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड की टीम के खिलाफ खेलते हुए केवल 8 रन देकर पांच विकेट लेने का शानदार कारनामा किया था। उस मैच में उन्होंने अपनी स्पिन का जादू चलाया था। इसके चलते हुए उन्होंने महिला टी20 वर्ल्ड कप के सबसे बेहतरीन स्पेल में अपना नाम भी दर्ज करवाया था।
4. डिएंड्रा डॉटिन :-

इस सूची में चौथे पायदान पर वेस्टइंडीज की दिग्गज ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2018 के महिला टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की टीम के खिलाफ खेलते हुए काफी घातक गेंदबाजी का नमूना पेश किया था। तब उस मैच में उन्होंने केवल 5 रन देकर 5 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई दी। इसके अलावा अभी तक उनका यह गेंदबाजी स्पेल महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे खतरनाक गेंदबाजी प्रदर्शन में आता है।
5. एशले गार्डनर :-

इस सूची में पांचवे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एशले गार्डनर का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2023 के महिला टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ खेलते हुए काफी शानदार स्पिन गेंदबाजी की थी। उस मैच में उन्होंने केवल 12 रन देकर पांच विकेट लिए थे। इसके चलते हुए उन्होंने उस मैच में अपनी टीम की जीत में भी काफी अहम भूमिका निभाई थी।
6. रेणुका सिंह :-

इस सूची में छठे पायदान पर भारत की स्टार तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2023 के महिला टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ खेलते हुए काफी शानदार गेंदबाजी की थी। इस मैच में उन्होंने 15 रन देकर पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी। इसके अलावा उस मैच में उन्होंने अपनी स्विंग गेंदबाजी से इंग्लिश बल्लेबाजों को खूब परेशान भी किया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

