Women’s T20 World Cup: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 टूर्नामेंट का आयोजन इस बार इंग्लैंड और वेल्स में आगामी 12 जून से 5 जुलाई तक होने वाला है। इसके अलावा इस बार यह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का दसवां संस्करण भी होने वाला है। इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
इसके अलावा इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर लंदन में खेला जाने वाला है। वहीं अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी गेंदबजों ने अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर अपनी टीम को जीत दिलाई है। आइए इससे पहले हम महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाली गेंदबाजों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं।
1. मेगन शट : 48 विकेट :-
इस सूची में पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलिया की तूफानी तेज गेंदबाज़ मेगन शट का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में खेलते हुए कुल 48 विकेट लिए हैं। वहीं इस बीच सबसे खास बात यह है कि मेगन शट अगर इस साल टी20 वर्ल्ड कप में दो विकेट और ले लेती हैं तो वह इस टूर्नामेंट में 50 विकेट लेने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी भी बन जाएंगी।

इसके अलावा वह तीन विकेट लेते ही टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास (मेंस और वुमेंस) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज़ भी बन जाएंगी। लेकिन फिलहाल अभी यह रिकॉर्ड बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के नाम दर्ज है। क्यूंकि उन्होंने पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में 43 मैचों में 50 विकेट लिए हैं।
2. शबनीम इस्माइल : 43 विकेट :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर साउथ अफ्रीका की दिग्गज तेज गेंदबाज़ शबनीम इस्माइल का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने इस आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपना इंटरनेशनल रिटायरमेंट वापस ले लिया है।

तभी तो एक बार फिर से वह इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस दौरान उन्होंने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में 32 मैचों में खेलते हुए कुल 43 विकेट लेने का कारनामा किया है।
3. आन्या श्रबसोल : 41 विकेट :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर इंग्लैंड की महान तेज गेंदबाज़ आन्या श्रबसोल का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में साल 2010 से लेकर 2020 तब कुल 27 मैच खेले थे।

वहीं इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने कुल 41 विकेट लिए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने देश की तरफ से खेलते हुए 79 टी20 इंटरनेशनल में कुल 102 विकेट लिए हैं।
4. एलिसे पेरी : 40 विकेट :-
इस सूची में चौथे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की महान ऑलराउंडर एलिसे पेरी का नाम आता है। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में उन्होंने अभी तक कुल 47 मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है।

इस दौरान खेलते हुए उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 40 विकेट लिए हैं। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में उनके नाम पर 27.94 की बल्लेबाजी औसत के साथ 503 रन भी दर्ज हैं। इसके अलावा वह इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक मुकाबले खेलने वाली खिलाड़ी भी हैं।
5. स्टेफनी टेलर : 33 विकेट :-
इस सूची में पांचवें नंबर पर वेस्टइंडीज की महान ऑलराउंडर स्टेफनी टेलर का नाम आता है। क्यूंकि इस टूर्नामेंट में उन्होंने अभी तक कुल 37 मैच खेले हैं।

इसके अलावा वह ICC के इस टूर्नामेंट में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। इसके अलावा इस दौरान खेलते हुए उन्होंने 35 पारियों में 37.55 की बल्लेबाजी औसत से 1,014 रन भी बनाए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

