Saturday, March 21

IND vs BAN: कानपूर टेस्ट में जब भारतीय पारी शुरू हुई थी तो तब सलामी बल्लेबाज के तौर पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर आए थे। तब भारतीय कप्तान ने क्रीज पर आते ही पहली दो गेदों पर छक्के जड़ डाले थे। क्यूंकि यह टेस्ट क्रिकेट में पहली बार ही हुआ है जब किसी सलामी बल्लेबाज ने आते ही पहली दो गेंद पर बाउंड्री लगाई है।

Indian cricket team
image source : X

 

 

वहीं इसके अलावा बल्लेबाज केएल राहुल ने भी केवल 43 गेंदों का सामना करते हुए 68 रन बनाए। इस समय भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच खेला जा रहा कानपुर टेस्ट मैच काफी रोमांचक मोड़ पर आ गया है। क्यूंकि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। इससे पहले बांग्लादेश की टीम (IND vs BAN) पहली पारी में केवल 233 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।

Indian cricket team
image source : X

इसके बाद फिर भारतीय टीम ने 285/9 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर दी थी। अब भारतीय टीम (IND vs BAN) ने इस मुकाबले में कई रिकार्ड्स भी अपने नाम किए है। तो चलिए हम आपको बताते है कि ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने कौन-से रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

IND vs BAN सबसे तेज 50 रन :-

indian player
image source : X

इस समय भारतीय टीम पहले 3 ओवरों में एक पारी में 50 रन बनाने वाली पहली टीम बन गई है। इस मामले में भारतीय टीम ने 2.6 ओवरों में अब इंग्लैंड द्वारा 4.2 ओवरों में 50 रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके अलावा इस मुकाबले में भारत ने एक टीम द्वारा सबसे तेज 100 (10.1 ओवर), 150 (18.2 ओवर), 200 (24.2 ओवर) और 250 (30.1 ओवर) रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

IND vs BAN साल 2024 में लगाए सर्वाधिक छक्के :-

virat kohli
image source : X

साल 2024 में भारतीय टीम ने 96 छक्के लगाए हैं। जो कि टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर साल में किसी टीम द्वारा सर्वाधिक छक्के है। उनसे पहले साल 2022 में इंग्लैंड की टीम ने 89 छक्के मारे थे। जबकि साल 2021 में भी भारतीय टीम ने ही 87 छक्के जड़े थे। वहीं अभी इस साल के बाकि बचे हुए मैचों में भारतीय टीम के पास इस संख्या को और आगे बढ़ाने का मौका है।

IND vs BAN बल्लेबाजी पारी में स्कोरिंग दर :-

List of Indian Players Who Scored a Century in Debut Test
Century in Debut Test: yashasvi-records / Getty Images

भारत की बैटिंग पारी में 8.22 स्कोरिंग दर किसी भी टीम द्वारा एक पारी में हासिल किया गया सर्वोच्च स्कोर है। जिसमें भारतीय टीम ने 200 या उससे अधिक रन भी बनाए है। भारतीय टीम से पहले हाईस्कोर ऑस्ट्रेलिया का 7.53 (32 ओवर में 241/2) था। जो कंगारुओं ने साल 2017 में सिडनी में खेलते हुए पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था।

IND vs BAN एक दिन के खेल में बने 437 रन :-

Ind Vs Ban Test: Indian Team Announced For The Second Test Match Against Bangladesh
Ind Vs Ban Test: Indian Team Announced For The Second Test Match Against Bangladesh / getty image

इस दूसरे टेस्ट मैच में दोनों टीमों द्वारा एक दिन के खेल में 437 रन बनाए गए। क्यूंकि यह भारतीय धरती पर एक दिन के गेम में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं इससे पहले साल 2009 में मुंबई के बेब्रोर्न स्टेडियम में भारत बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे दिन के खेल में 470 रन बने थे। वहीं इसके अलावा 437 रन एशिया में टेस्ट मैच के निर्धारित चौथे दिन या उससे आगे के एक दिन के खेल में सबसे अधिक रन भी है।

IND vs BAN रवींद्र जडेजा ने पूरे किए 300 विकेट :-

ravindra jadeja
image source : X

भारत के स्टार आल राउंडर रविंद्र जडेजा भारत के लिए 300 टेस्ट विकेट लेने वाले 7वें गेंदबाज भी बन गए हैं। इसके अलावा वह 35 साल और 299 दिन के इस उपलब्धि को हासिल करने वाले सात गेंदबाजों में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी हैं।

ये भी पढ़ें: रविंद्र जडेजा ने 300 विकेट लेकर रचा इतिहास, बने 7वें भारतीय गेंदबाज

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version